
सीएम बोले- जो कहा वह करके दिखाया, इसलिए जनता को भरोसा
दुर्ग. अपने गृह विधानसभा में भरोसे के सम्मेलन को व्यापक प्रतिसाद से उत्साहित मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कथित घपले.घोटालों के आरोप पर विपक्षी दल भाजपा को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने गरीबों को मोबाइल से लेकर चरण पादुका देने के नाम पर कमीशन का खेल किया। इसलिए उन्हें हर चीज में कमीशन या गड़बड़ी दिखती है। जबकि उनकी सरकार जनता के बैंक खातों में बिना किसी मध्यस्थता के सीधे राशि पहुंचाती है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो कहा व करके भी दिखाया, इसलिए जनता का सरकार पर भरोसा अपार जनसमूह के रूप में दिख रहा है।
उद्यानिकी विवि के लिए भूमिपूजन, 443 करोड़ के कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री ने यहां महात्मा गांधी उद्यानिकी विश्वविद्यालय के भवन के लिए भूमिपूजन भी किया। इस दौरान उन्होंने 443 करोड़ के निर्माण व विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वण् राजीव गांधी याद करते हुए कहा कि पंचायती राज को मजबूत बनाने और कम्प्यूटर क्रांति में राजीव गांधी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का कहना था कि जब तक किसान मजबूत नहीं होगाए देश की अर्थव्यवस्था मजबूत नहीं होगी। हमने इस विचार को साकार करने का काम किया।
न्याय में 2028 करोड़ अंतरण: मुख्यमंत्री किसानों और मजदूरों के खाते में न्याय योजनाओं की 2 हजार 28 करोड़ रुपए से अधिक की राशि अंतरित की।
अंधड़ ने किया परेशान, पंडाल गिरा: भरोसे के सम्मेलन के दौरान पहले गर्मी और बाद में अंधड़ ने लोगों को परेशान किया। अंधड़ में लोगों के बैठने के लिए बनाया गया एक पंडाल गिर गया। हालांकि इससे कोई भी गंभीर हादसा नहीं हुआ। दो लोगों को मामूली चोटें आई। मौके पर लोगों ने तत्काल यहां से लोगों को हटा दिया।
भाजपा के गौठानों के जांच की मुहिम पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि जिन्होंने गाय का उपयोग केवल राजनीति के लिए किया वे अब गौठान की बात कह रहे हैं। हम गौ माता की सेवा कर रहे हैं और जैविक खाद डालकर धरती माता की सेवा कर रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार स्व राजीव गांधी के सपनों को सकार कर रही है। गांव गरीब का विकास कर रही है।
राजीव गांधी का सपना हो रहा साकार: शैलजा
पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हर जगह लोगों के चेहरों पर मुस्कुराहट नजर आती हैए जिसे देखकर लगता है कि स्व राजीव गांधी का सपना साकार हुआ है। जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर, विधायक मोहन मरकाम ने भी संबोधित किया। इस मौके पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, नगरीय प्रशासन मंत्री डा शिव कुुमार डहरिया, पीएचई मंत्री गुरु रूद्रकुुमार, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिय़ा एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
Published on:
22 May 2023 12:11 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
