CG Lok Sabha Election 2024: सरगुजा लोकसभा अंतर्गत सूरजपुर जिले के प्रेमनगर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विजय संकल्प आमसभा को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने कहा, लोकसभा 2024 का चुनाव सामान्य चुनाव नहीं है, इस पर पूरी दुनिया की नज़र टिकी है। यदि तीसरी बार देश की बागडोर पीएम मोदी के हाथों में सौंपी गई तो यह विकसित और सम्पन्न छत्तीसगढ़ की गारंटी होगा। उन्होंने कहा, दो चरणों के बाद ही हार मान चुकी कांग्रेस अब संविधान और आरक्षण खत्म करने का झूठ फैला रही है। मैं पूछना चाहता हूं, आपातकाल लगाने वाली कांग्रेस की आखिर मंशा क्या है ? मुख्यमंत्री साय ने कहा, महतारी वंदन की तीसरी किस्त भी आ गई, कांग्रेस के जो लोग कहते थे सिर्फ एक है किस्त आएगी वह हर एक तारीख को चेक कर लिया करेंगे।