बतादें कि सीएम के ई-जनदर्शन कार्यक्रम में जशपुर जिले के आठ विकासखंडों जशपुर, मनोरा, फरसाबहार, दुलदुला, बगीचा, पत्थलगांव, कांसाबेल और कुनकुरी के ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं बताई, जहां सीएम ने कई समस्याओं का त्वरित निराकरण भी किया।ई-जनदर्शन में जिले के सभी आठ विकासखंडों के लगभग 350 से 400 लोग शामिल हुए और मुख्यमंत्री के नाम करीब 500 आवेदन जनपद कार्यालयों में पंजीकृत किए गए। सीएम ने सभी आठ जनपद कार्यालयों से करीब 45 लोगों से बातचीत की।