26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raipur Bus Accident: रायपुर रोड पर बस ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत, घटना के बाद चालक फरार

Bus Hits Bike: रायपुर-अभनपुर मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार लग्जरी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक शिव कुमार बारले की मौके पर ही मौत हो गई।
2 min read
Google source verification
Raipur Bus Accident

भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत (photo source- Patrika)

Raipur Bus Accident: रायपुर-अभनपुर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार लग्जरी बस ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।

Chhattisgarh Accident News: धमतरी से रायपुर आ रहा था युवक

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान शिव कुमार बारले के रूप में हुई है। वह धमतरी जिले के कोड़ापार गांव का निवासी था। बताया जा रहा है कि हादसे के समय वह अपनी बाइक से रायपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान रायपुर-अभनपुर मुख्य मार्ग स्थित ओवरब्रिज के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार लग्जरी बस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।

बस के अगले हिस्से में फंस गए शव और बाइक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बाइक और युवक का शव बस के अगले हिस्से में बुरी तरह फंस गए। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद बस में फंसी बाइक और शव को बाहर निकाला। इसके बाद शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।

चालक फरार, बस जब्त

हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि चालक की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।

Raipur-Abhanpur Highway: दुर्घटना के कारणों की जांच जारी

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे

रायपुर-अभनपुर मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण लगातार सड़क हादसे सामने आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाने और तेज रफ्तार वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।