शिक्षक मोर्चा के प्रदेश संचालक संजय शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों आबंटन जारी करने की मांग को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव विकासशील और सर्व शिक्षा अभियान के डायरेक्अर मयंक बरबड़ से भी मुलाकात की गई थी। इसके बावजूद आज तक शिक्षाकर्मियों के खााते में वेतन नहीं आया है। शर्मा ने कहा नए साल में सभी के मन में उत्साह व उमंग रहता है, लेकिन शिक्षाकर्मियों के मन में वेतन नहीं मिलने का मलाल रहेंगे।