रायपुर. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में साल 2017 खत्म होने से पहले एक बेटे ने अपने मां-बाप व पत्नी बच्चों को एेसा दर्द दे दिया, जिससे वे सदमे में आ गए। दरअसल, सीएसईबी के कार्यपालन अभियंता विनोद पाटील ने एनटीपीसी के कावेरी विहार स्थित आवासीय कॉलोनी में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। विनोद की पत्नी एनटीपीसी में सहायक इंजीनियर है। कार्यपालन अभियंता विनोद पाटील हसदेव विद्युत ताप गृह में पदस्थ थे। पत्नी रीमा रानी सिंह के साथ एनटीपीसी के जमनीपाली स्थित आवासीय कॉलोनी कावेरी विहार के एक मकान में रहते थे।