दोनों को रविकुमार ने कुछ दिनों बाद नियुक्ति पत्र देने की बात कही थी। कई दिन बीत जाने के बाद भी नियुक्ति पत्र नहीं मिलने पर परेशान जितेन्द्र व सत्यवान ने रविकुमार से मोबाईल पर संपर्क किया। वह उसे गोलमोल जवाब देता रहा। इससे परेशान होकर जितेन्द्र मंडावी व सत्यवान धु्रव ने गुरुवार को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रविकुमार राणा निवासी केसकाल, होरीलाल पंकज निवासी सड्डू रायपुर , शिव ठाकुर निवासी सड्डू रायपुर को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के खिलाफ धारा 420ए, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।