शुक्रवार को पूर्व सूचना के आधार पर सिंगारभाठ लैम्पस में महापंचायत के बाद दो हजार से अधिक किसानों ने धान फसल में पानी की मांग को लेकर निकले थे। अपराह्न करीब 3.30 बजे दुधावा मोड पर पहले से तैनात पुलिस के जवानों और अफसरों ने किसानों को एनएच-30 पर रोक लिया। आक्रोशित किसानों को रोके जाने पर दुधावा मोड पर जाम की स्थिति बन गई। एनएच पर करीब एक घंटे तक आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। एनएच जाम होने पर बस क्रमांक सीजी 04 ई 9909 रोडवेज के एजेंट मो. इमरान जनकपुर वार्ड कांकेर निवासी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने किसान मोर्चा के नेता देवाराम साहू, विरेंद्र कोरेटी, प्रकाश मंडावी, केशरी चंद जैन और भुनेश्वर खड़हे के खिलाफ धारा 34 एवं 341 के तहत अपराध दर्ज किया है।