10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Flash Back 2017 : खट्टी-मीठी रही यादें, डीएमएफ रहा निशाने पर

नए अफसरों ने पद्भार संभालने के बाद रूके विकास कार्यों को गति दी। कई बड़े कार्यों की प्लानिंग भी हुई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Vasudev Yadav

•

Updated: 31 Dec 2017, 11:41 AM IST

Flash Back : खट्टी-मीठी रही यादें, डीएमएफ रहा निशाने पर

कोरबा . वर्ष 2017 की शुरूआत जहां प्रशासनिक अफसरों में आपसी लड़ाई और विवादों के नाम रहा। तो वहीं एकाएक पूरे प्रशासनिक अफसरों का तबादला एक साथ हो गया। नए अफसरों ने पद्भार संभालने के बाद रूके विकास कार्यों को गति दी। कई बड़े कार्यों की प्लानिंग भी हुई। कुल मिलाकर यह साल प्रशासन के लिए कुछ खटट भी रहा तो कुछ मीठा भी रहा।

जिले के इतिहास में पहली बार कलेक्टर व अपर कलेक्टर में ठन गई। कलेक्टर ने एडीएम के रवैय्ये को लेकर वाट्सएपग्रुप पर खुली नाराजगी जाहिर की। विवाद यहीं नहीं रूका। एडीएम की सरकारी गाड़ी छीन ली गई। लिहाजा एडीएम सड़क पर पैदल चलते हुए सिटी बस से कलेक्ट्रोरेट पहुंची। यह प्रशासनिक खींचतान रायपुर तक चर्चे में रहा।

Read More : सांसद मिले रेलमंत्री से कहा कोरबा के लिए बेहद आवश्यक है इंटरसिटी

प्रशासन उस समय फिर चर्चा में आ गया। जब करतला में आयोजित लोक सुराज शिविर में शिक्षामंत्री की उपस्थिति में कलेक्टर और पूर्व गृहमंत्री के बीच तू-तू, मैं-मैं हो गई। प्रशासन पर पूर्व गृहमंत्री ने भ्रष्टाचार की शिकायत हुई, फिर करतला ब्लॉक को ओडीएफ घोषित करना टाला गया। गृहमंत्री से विवाद थमा भी नहीं था कि कुछ दिन बाद अजगरबहार में आयोजित लोक सुराज शिविर में कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की नाराजगी का सामना भी कलेक्टर को करना पड़ा।

Read More : बनी सहमति अब समय पर चलेंगी और निर्धारित स्टॉपेज पर रूकेंगी सिटी बसें, आटो संघ की हड़ताल खत्म

मंच से मंत्री ने कई विभाग प्रमुख को लताड़ा था। इसी बीच शासन से तत्कालिन कलेक्टर पी दयानंद का तबादला बिलासपुर कर दिया गया। उनकी जगह मोहम्मद कैसर अब्दुल हक को जिले की जवाबदारी दी गई। इसके दो माह बाद जिले के एडीएम, ज्वाइंट कलेक्टर, एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर का तबादला हो गया। इनकी जगह पंाच महिला अफसरों को इसकी कमान सौंपी गई। तमाम दावों के बीच इस बार फिर कोरबा जिले का पाली ब्लॉक सूखे की चपेट में आया।