10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बनी सहमति अब समय पर चलेंगी और निर्धारित स्टॉपेज पर रूकेंगी सिटी बसें, आटो संघ की हड़ताल खत्म

सिटी बसों की मनमर्जी नहीं चलेगी। बसें समय पर चलेंगी और निर्धारित स्टॉपेज पर ही रूकेंगी। बसों पर सख्ती बरतने के लिए प्रशासन तैयार हो गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Rajkumar Shah

•

Updated: 30 Dec 2017, 8:55 PM IST

सिटी बसों की मनमर्जी नहीं चलेगी

सिटी बसों की मनमर्जी नहीं चलेगी। बसें समय पर चलेंगी और निर्धारित स्टॉपेज पर ही रूकेंगी। बसों पर सख्ती बरतने के लिए प्रशासन तैयार हो गया है।

कोरबा . सिटी बसों की मनमर्जी नहीं चलेगी। बसें समय पर चलेंगी और निर्धारित स्टॉपेज पर ही रूकेंगी। बसों पर सख्ती बरतने के लिए प्रशासन तैयार हो गया है। इसके बाद आटो संघ ने हड़ताल खत्म कर दी है। अब रविवार से सड़क पर ऑटो फिर से दौडऩे लगेंगे।

शनिवार को आटो संघ ने कलेक्टर कैसर अब्दुल हक और निगम आयुक्त रणवीर शर्मा से कलेक्टर कक्ष में चर्चा की। सिटी बसों से आटो संचालन में होने वाली परेशानी को बताया। संघ ने सिटी बस ऑपरेटर पर मनमानी का आरोप लगाया। इसपर कलेक्टर ने कार्रवाई का आश्वसन दिया। आटो चालकों की नौ मांगों पर प्रशासन ने सहमति व्यक्त किया।

इसके बाद आटो चालकों ने गुरुवार को शुरू हुई 72 घंटे की हड़ताल वापस लेने की घोषणा की। संघ के अध्यक्ष आजम खान ने बताया कि ऑटो संघ की अधिकांश मांगों को प्रशासन ने मान लिया है। इसमें समय पर सिटी बसों को संचालित करने, निर्धारित स्टॉपेज पर रूकने, नहर चौक के करीब सिटी बसों को ठहराने से रोकने जैसे कई महत्वपूर्ण बिन्दु शामिल है।

बैठक में कलेक्टर और निगम आयुक्त के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी, आटो संघ के संरक्षक गोपाल मोदी, अध्यक्ष आजम खान, यशवंत कौशिक, श्याम दास गुरुजी, बृजेश सिंह, लखनलाल और पंकज कमार शामिल हुए। दोपहर लगभग एक बजे संघ के अध्यक्ष आजम खान ने घंटाघर स्थित मंच से हड़ताल खत्म होने की घोषणा की। इसे संघ की एकता का जीत बताया। ऑटो संघ के बैनर तले जिले के लगभग ढाई हजार आटो चालक गुरुवार से हड़ताल पर थे। आटो के चलने से लोगोंं ने राहत की सांस ली है।


निजी बस ऑपरेटर भी रहे हड़ताल पर- सिटी बस ऑपरेटर पर मनमानी का आरोप लगाते हुए निजी बस ऑपरेटर भी शनिवार को हड़ताल पर रहे। कोरबा से बिलासपुर , अंबिकापुर, जशपुर, करतला, पसान, लेमरू आदि की ओर जाने वाले 50 से अधिक बसें नहीं चली। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। हड़ताल की घोषणा छत्तीसगढ़ यातायात परिवहन कर्मचारी संघ ने की थी।

संघ के जिलाध्यक्ष बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि दो जनवरी को संघ का प्रतिनिधि मंडल विधायक जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में कलेक्टर से मुलाकात करेगा। सिटी बसों का संचालन परमिट और निर्धारित स्टॉपेज के अनुसार हो इसकी मांग करेगा।