23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CNG Pump in CG: प्रदेश के इन जिलों में तेजी से बढ़ी सीएनजी पंप की डिमांड, त्योहारी सीजन में धड़ाधड़ हो रही वाहनों की बिक्री

CNG Pump in CG: पेट्रोल-डीजल, एलपीजी और ईवी के विकल्प के रूप में सीएनजी गैस वाली वाहनों को बाजार में उतारा गया है। सबसे कम कार्बन और लंबी दूरी तक जाने के दौरान चार्जिंग उतरने और सस्ता ईंधन उपलब्ध होने के कारण इसकी मांग धीरे-धीरे बढ़ रही है।

2 min read
Google source verification
CNG Pump in CG

CNG Pump in CG: राकेश टेंभुरकर/ पेट्रोल-डीजल, एलपीजी और ईवी के बाद छत्तीसगढ़ में लोगों को वाहन ईंधन के रूप में एक और विकल्प मिल गया है। कम्प्रेस्ड नैचुरल गैस (सीएनजी) के पंप शुरू होते ही अब लोगों का रुझान सीएनजी वाहनों की ओर हो रहा है। त्योहारी सीजन को देखते हुए डीलरों ने भी कमर्शियल और प्राइवट वाहनों के ऑर्डर दिए हैं।

CNG Pump in CG: सीएनजी की डिलीवरी भी शुरू

इनकी डिलीवरी भी शुरू हो गई है। पेट्रोल और डीजल से सस्ता पड़ने वाला यह विकल्प लोगों को खूब भा रहा है। इसीलिए डीलरों ने 700 ऑटो व कार के ऑर्डर दिए हैं। इसमें से करीब 200 वाहनों की डिलीवरी की गई है।

रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग जिले में पंप खुलने के बाद खरीदार शोरूम में वाहनों के संबंध में जानकारी लेने लगातार पहुंच रहे थे। लेकिन, वाहन नहीं होने के कारण उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा था। CNG Pump in CG बता दें कि केंद्र सरकार के निर्देश के बाद देशभर के 14 राज्यों के साथ ही छत्तीसगढ़ में 6 सीएनजी पंप शुरू किए गए हैं। इसे प्रदेश के 16 जिलों में इसे शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए अडानी और एचसीजी कंपनी को पंप खोलने लाइसेंस दिया गया है।

इतनी कीमत

सीएनजी चलित ऑटो की कीमत करीब 2 से 3 लाख और कार 4 लाख से 14.50 लाख बताई जा रही है। वाहनों की डिलीवरी होने के बाद कार और ऑटो डीलरों द्वारा इसका विक्रय शुरू कर दिया गया है। बताया जाता है कि एक बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी द्वारा महाराष्ट्र के पुणे में दोपहिया वाहन लांच की गई है। इसे जल्दी ही अन्य राज्यों में लांच करने की तैयारी चल रही है।

यह भी पढ़ें: CNG Pump in CG: पेट्रोल-डीजल को भूल जाइए! सस्ती दर पर मिलेगी सीएनजी, खुलेंगे नए 50 पंप

त्योहारों के लिए बुकिंग

सीएनजी पंप के खुलते ही वाहनों की लगातार डिमांड बढ़ रही है। आगामी नवरात्रि, दशहरा और दीवाली के लिए करीब 75 वाहनों की बुकिंग कराई गई है। CNG Pump in CG ऑटोमोबाइल डीलरों के पास खरीदार लगातार सीएनजी वाहनों के संबंध में पूछताछ कर रहे है। इसे देखते हुए प्रदेशभर के सभी शोरूम संचालकों द्वारा सीएनजी वाहनों के लिए आर्डर भेजा गया है। साथ ही जल्दी ही इसकी डिलीवरी करने कहा गया है।

30 वाहन करवा रहे रिफिलिंग

CNG Pump in CG: रायपुर के पंडरी स्थित एकमात्र सीएनजी पंप में इस समय रोजाना औसतन 25-30 वाहन रोजाना गैस रिफिलिंग करवा रहे है। रायपुर, गरियाबंद और बलौदाबाजार में सीएनजी पंप खोलने वाली कंपनी के मार्केटिंग मैनेजर परमजीत सिंह ने बताया कि पंप खुलने के बाद धीरे-धीरे वाहनों की संख्या बढ़ रही है। पंप के खुलने की जानकरी मिलने के बाद दूसरे राज्यों के ट्रक और ऑटो भी गैस डलवाने वाले आ रहे है।

विवेक गर्ग अध्यक्ष राडा ने जानकारी दी कि सीएनजी पंप खुलने के बाद वाहनों की धीरे-धीरे डिमांड बढ़ रही है। इसे देखते हुए डीलरों द्वारा कंपनियों से वाहन मंगवाए गए हैं।