
जेल में कैदियों की मौज, खा रहे गुटखा-तंबाखू और चला रहे पेन ड्राइव, कलेक्टर-एसपी की छापामार कार्रवाई, मचा हड़कंप
Chhattisgarh News: सेंट्रल जेल रायपुर में डीजी और एसपी ने मंगलवार को छापा मारा। इस दौरान तीन घंटे तक महिला और पुरूषों के जेल में जाकर तलाशी ली गई। इस दौरान कैदियों द्वारा बैरक और जेल परिसर के भीतर छिपाकर रखा हुआ गुटखा, तंबाकू और पेन ड्राइव जब्त किया गया। जेल डीजी राजेश मिश्रा ने बताया कि जेल का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान वहां से प्रतिबंधित सामान बरामद किए गए हैं।
इसके मिलने के बाद प्रहरियों को चेतावनी दी गई है। साथ ही लापरवाही बरतने वाले को खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए है। बता दें कि पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें हिस्ट्रीशीटर मुकेश गुप्ता ने 50 हजार हुए नहीं देने पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। साथ ही ईडी प्रकरण में जेल भेजे गए एक आरोपी के मोबाइल से वीडियो बनाना बताया था। । इसके बाद दोहरे हत्याकांड के आरोपित को अस्पताल में सुविधाएं मुहैया कराई जा रही थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद जेल डीजी ने एसपी और पुलिसकर्मियों के साथ जेल में छापा मारा।
डीजी ने पूछा कैसे पहुंचा पेन ड्राइव
जेल डीजी ने तलाशी के दौरान गुटखा, तम्बाखू और 3 पेन ड्राइव बरामद होने पर कैदियों और प्रहरियों से पूछताछ की। इस दौरान चुप्पी साधने और किसी भी तरह का जवाब नहीं देने पर कैदियों को जेल में लाते समय सख्ती से जांच करने के निर्देश दिए।
Published on:
14 Feb 2024 09:54 am

बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
