
डिग्री गर्ल्स कॉलेज का फाइल फोटो।
राजधानी के टॉप सरकारी कॉलेज में शुमार डिग्री गर्ल्स कॉलेज के लिए यह साल अचीवमेंट लेकर आया है। दरअसल, यहां 10 नए कमरे और स्किल- इंटर्नशिप जैसी एक्टिविटी के लिए 6 करोड़ रुपए दिए जाने की घोषणा शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने की है। वे यहां एनुअल फंक्शन और प्राइज डिस्ट्रीब्युशन में बतौर चीफ गेस्ट शामिल हुए। जैसे ही उन्होंने यह घोषणा की देर तक तालियां बजती रहीं। उन्होंने 1 करोड़ रुपए 10 क्लास रूम बनाने और 5 करोड़ रुपए पीएम उषा के तहत दिए। मालूम हो कि इससे पहले यूजीसी ने भी इस कॉलेज को एक करोड़ का फंड रिसर्च आदि के लिए दिया है। पीएम उषा यानी प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान। इसका मकसद उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्ता बढ़ाना, मानदंडों और मान्यता मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करना, शासन और शैक्षणिक सुधारों को बढ़ावा देना और अनुसंधान और नवाचार को प्रोत्साहित करना है।
एआई को सीखना-समझना होगा
अग्रवाल ने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थान को सिर्फ डिग्री देने की बजाय एक अच्छे नागरिक का निर्माण करना चाहिए। हमारे शोध केवल सैद्धांतिक न हों बल्कि ऐसे हों जो मानव विकास के काम आएं। आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का जमाना है। हमें उसे सीखना समझना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने कहा कि विद्यार्थी अपना आदर्श स्वयं बनें। मेहनत से लक्ष्य प्राप्त करें। कार्यक्रम में प्राचार्य किरण गजपाल और प्रोफेसर उषाकिरण अग्रवाल भी मौजूद रहीं।
अंकिता सर्वश्रेष्ठ कैडेट
एनसीसी सर्वश्रेष्ठ कैडेट अंकिता सिंह, श्रेष्ठ कैडेट भावना धृतलहरे, चंदा प्रेमी , पूनम साहू ,राधिका जेठी। स्नातक स्तर पर आकृति तिवारी, स्नातकोत्तर पर रश्मि वर्मा सर्वश्रेष्ठ छात्रा घोषित हुईं। वार्षिक प्रतियोगिताओं की विजेता और निजी पुरस्कार भी बांटे गए।
म्यूजिक टीचर ने सुनाया गाना
कार्यक्रम करीब दो घंटे लेट शुरू हुआ। कुछ छात्राओं ने बताया कि हमारी क्लास भी थी, इसलिए लौट रहे हैं। अतिथियों के आते तक म्यूजिक टीचर गौरव राय ने जब गीत बजे आना... किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार, कल हो न हो, दिल में हो तुम...जैसे गीत सुनाए। गौरव के निर्देशन में छात्राओं ने भजन मैशअप प्रस्तुत किया जिसे 5 हजार रुपए के इनाम की घोषणा कॉलेज के ट्रस्टी ने की।
Published on:
06 Feb 2024 12:49 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
