8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत्तीसगढ़ पुलिस खेल पदोन्नति के लिए हुआ समिति का गठन

- अतिरिक्त पुलिस महा निर्देशक, उप पुलिस महानिरीक्षक एवं संचालक खेल एव युवा कल्याण विभाग को सदस्य बनाया गया है।

2 min read
Google source verification
phq.jpg

,,,,

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस में खेल संबंधित प्रकरण में क्रम से पूर्व पदोन्नति के लिए समिति का गठन (Police Sports committee) डीजीपी डीएम अवस्थी (DGP DM awasthi) ने कर दिया है। इस कमेटी में छत्तीसगढ़ डीजीपी डीएम अवस्थी अध्यक्ष है, जबकि अतिरिक्त पुलिस महा निर्देशक, उप पुलिस महानिरीक्षक एवं संचालक खेल एव युवा कल्याण विभाग को सदस्य बनाया गया है।

अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों का विशेषज्ञ के तौर पर चयन
छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव गुरु चरण सिंह होरा को खेल विशेषज्ञ के तौर पर कमेटी में जगह दी गई है। गुरु चरण सिंह होरा के साथ गीता पंत प्रभारी साइंस सेंटर रायपुर, साईं राम जाखर अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी वॉलीबॉल, संजय मिश्रा मुख्य कोच जूनियर भारतीय बैडमिंटन टीम, बी डी करुपति अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हैंडबॉल, राजेश चौहान अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी क्रिकेट, नीता डूमरे अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हॉकी , राजेंद्र प्रसाद अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी बॉक्सिंग, कृष्णा कुमार अंतर्राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग को खेल विशेषज्ञ के तौर पर समिति में शामिल किया गया हैं।

कोंडागांव पुलिस द्वारा आयोजित विशेष शिविर में बडेराजपुर, विश्रामपुरी, बांसकोट क्षेत्र के 120 से अधिक युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। एसपी सिद्धार्थ तिवारी की सुदूर अंचल के ग्रामों में जनचौपाल के दौरान यह मांग उठी थी। जिसमें कई नौजवानों ने आर्मी, केंद्रीय अर्धसैनिक बल और पुलिस की नौकरियों में भर्ती की इच्छा जाहिर की।

महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
थाना विश्रामपुरी और बांसकोट क्षेत्र के गांवों के प्रतिनिधियों और आमजनों से संपर्क कर सशस्त्र बलों में नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं को प्रशिक्षण व्यवस्था की जानकारी दी गई थी। शिविर में प्रशिक्षण के लिए रेजिस्ट्रेशन कराने आए अभ्यर्थियों में न सिर्फ पुरुष बल्कि महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। इसकी सराहना करते हुए अधिकारियों ने उचित व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया है।