रायपुर. विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे- जैसे करीब आ रही है, राजनैतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में आज कांग्रेस ने घोषणा पत्र समिति की बैठक बुलाई। जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।
इस बैठक में मंत्री मोहम्मद अकबर सहित कई नेताओं ने हिस्सा लिया। मंत्री अकबर इस संबंध में मीडिया को जानकारी दी और अहम् सवालों के जवाब दिए। जनता घोषणा पत्र पर किस माध्यम से सुझाव दे सकती है, इस पर भी मंत्री अकबर ने जानकारी दी।