scriptमरवाही उपचुनाव: कांग्रेस का बड़ा आरोप, भाजपा और जोगी कांग्रेस में 10 करोड़ की डील | Congress made big allegations, 10 crore deal in BJP and Jogi Congress | Patrika News
रायपुर

मरवाही उपचुनाव: कांग्रेस का बड़ा आरोप, भाजपा और जोगी कांग्रेस में 10 करोड़ की डील

– रमन बोले-कांग्रेस को हर जगह सिर्फ डील ही दिखती है- मरवाही उपचुनाव (Marwahi Bypoll) प्रदेश का सियासी पारा गरमाया

रायपुरOct 31, 2020 / 11:42 pm

Ashish Gupta

bjp_jogi_congress.jpg
रायपुर. मरवाही उपचुनाव (Marwahi BY-election) के आखिरी दौर में प्रदेश का सियासी पारा गरमा गया है। जकांछ ने शुक्रवार को भाजपा के साथ समझौता करते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील कर दी है। इसके विरोध में कांग्रेस ने भी सियासी दांव खेलते हुए 10 करोड़ की डील का आरोप लगा दिया। कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह का कहना है, भाजपा-जकांछ में समझौते के लिए 10 करोड़ की डील हुई है। पूरे शहर में इसकी चर्चा है। अंतागढ़ टेपकांड की तरह इसका खुलासा भी जल्द होगा। इधर, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा, कांग्रेस को हर जगह सिर्फ डील ही दिखती है।

वोटिंग से 48 घंटे पहले उपचुनाव का बढ़ा रोमांच, कांग्रेस को हराने BJP ने इस पार्टी ने मिलाया हाथ

यह है कांग्रेस का आरोप
कांग्रेस प्रवक्ता सिंह ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति 10 करोड़ रुपए लेकर मरवाही की जनता का सम्मान बेचना चाहता है, तो यह जनता का अपमान है और यहां की जनता अपने अपमान का बदला 3 नवम्बर को जरूर लेगी। उन्होंने कहा, समय के साथ इसके सबूत सबके सामने आ जाएंगे। अंतागढ़ के सबूत आने में भी एक साल लग गए थे, हो सकता है यहां के सबूत छह महीने में या फिर एक साल में सामने आ जाए। उन्होंने कहा, वहां डील सात करोड़ की थी और यहां 10 करोड़ की है। यह चर्चा गली-गली में हैं। उन्होंने जोगी परिवार पर गद्दारी का आरोप भी लगाया है। अंतागढ़ से जो सिलसिला शुरू हुआ है, वो मरवाही तक चला आ रहा है।

Good News: दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के 3.5 लाख कर्मचारियों को मिल सकता है 7वें वेतनमान का एरियर्स

आरोपों से व्यथित होकर भाजपा के साथ आए
इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने कहा, कांग्रेस के नेताओं को तो हर जगह सिर्फ डील ही दिखती है। प्रदेश में शराब, रेत, कोयला की डील हो रही है। इस पर कांग्रेस को जवाब देना चाहिए। कांग्रेस को खरीद-फरोख्त के सिवाय दूसरा कुछ दिखता ही नहीं है। उन्होंने कहा, रेणु जोगी स्वभिमानी महिला हैं। इसके बाद यदि अजीत जोगी का अपमान होता है तो रेणु जोगी चुप नहीं बैठ सकती थीं। स्वाभिमान की रक्षा के लिए रेणु बाहर आईं और अपने लिए वोट नही मांग रही है। उन्होंने तो मरवाही की जनता को ही कहा कि मेरे स्वाभिमान की रक्षा करें और कांग्रेस को हराएं।

नकली इलेक्ट्रानिक आइटम भी खप रहे मार्केट में, जिम्मेदार नहीं निकलते जांच करने

सीएम बोले- मरवाही कांग्रेस का गढ़़
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, मरवाही कांग्रेस का गढ़ रहा है। यहां जो भी दूसरे दल का व्यक्ति चुनाव जीता है, वो कांग्रेस छोड़कर गया हुआ है। विधायकों और मंत्रियों की फौज पर मुख्यमंत्री ने कहा, भाजपा के पास सिर्फ 14 विधायक है। इससे पहले भी प्रचार में विधायक और मंत्री आते रहे हैं।

Hindi News/ Raipur / मरवाही उपचुनाव: कांग्रेस का बड़ा आरोप, भाजपा और जोगी कांग्रेस में 10 करोड़ की डील

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो