Chhattisgarh Hindi News : सोशल मीडिया के माध्यम से फैलती नफरत, फेक न्यूज एवं साम्प्रदायिकता के विरुद्ध युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के जरिए डिजिटल क्रांति एकता अभियान चलाएगी।
रायपुर.सोशल मीडिया के माध्यम से फैलती नफरत, फेक न्यूज एवं साम्प्रदायिकता के विरुद्ध युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के जरिए डिजिटल क्रांति एकता अभियान चलाएगी। इस अभियान को लेकर कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में शनिवार को युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के राष्ट्रीय प्रमुख मनु जैन पोस्टर भी जारी किया। साथ ही आम जनता से इस अभियान में जुड़ने की अपील की।
इस दौरान जैन ने कहा, जब से देश में भाजपा की मोदी सरकार आई है, तब से अखंडता और एकता के लिए जाना जाने वाला भारत नफरत की आग में झुलस रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग आपसी एकता, समझ, भाई चारे को समाप्त करने के लिए कुछ लोग कर रहे हैं। देश को नफरत की आग में जाने से रोकने के लिए युवा कांग्रेस इस अभियान से हर संभव प्रयास करेगी। मोदी ने देश को डिजिटल क्रांति की ओर ले जाने की बजाय नफरत की आग में झोंक दिया है।
इस दौरान कांग्रेस आईटी सेल प्रमुख जयवर्धन बिस्सा, आयुष पाण्डेय, गुरप्रीत सिंह होरा, अनूप वर्मा, शान एम. सैफी, तुषार गुहा, राहुल कर, सौरभ पवार, दीपांशु जैन आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।