28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने मध्यप्रदेश रवाना हुए कांग्रेसी, छत्तीसगढ़ की माटी और 7 नदियों का जल भी ले जा रहे

इनमें प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री मंत्री टीएस सिंहदेव, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, नगरीय प्रशासन विभाग के मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा, प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री अमरजीत चावला आदि प्रमुख नेताओं के अलावा अन्य कांग्रेसी भी शामिल हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
भारत यात्रा में शामिल होने मध्यप्रदेश रवाना हुए कांग्रेसी, छत्तीसगढ़ की माटी और 7 नदियों का जल भी ले जा रहे

भारत यात्रा में शामिल होने के लिए रवाना होते वरिष्ठ नेता

रायपुर. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra ) लंबा सफर तय कर चुकी है। यह यात्रा छत्तीसगढ़ नहीं आ रही है बल्कि यहां के कांग्रेसी मध्यप्रदेश पहुंच कर राहुल गांधी का साथ देते हुए इस यात्रा में शामिल होंगे। इसके लिए आज कांग्रेसजन छत्तीसगढ़ की माटी और यहां की ७ नदियों का जल लेकर रवाना हो गए हैं। इनमें वरिष्ठ नेता हवाई मार्ग से जा रहे हैं जबकि अन्य कई पदाधिकारी रेल के माध्यम से इंदौर जाएंगे।


जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में प्रदेश की प्रमुख सात नदियों का पानी और माटी लेकर शामिल होने के लिए आज राजधानी रायपुर से रवाना हो गए हैं। ये सभी लोग इंदौर जाएंगे और राहुल गांधी के नेतृत्व में इस यात्रा (Bharat Jodo Yatra ) में शामिल होंगे।

इस मौके पर छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी अपने नेता राहुल गांधी से पौधरोपण भी कराएंगे। इंदौर रवाना होने वालों में प्रदेश के 300 से अधिक नेता शामिल शामिल होंगे। इस मौके पर भारत जोड़ो यात्रा को लेकर मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा, राहुल गांधी बहुत बड़े लक्ष्य के साथ पदयात्रा कर रहे हैं। वर्तमान समय में देश कई समस्याओं से जूझ रहा है और ऐसे में पदयात्रा बेहद महत्वपूर्ण है।

Story Loader