3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Facebook पर लड़के से कर ली दोस्ती और दे दिया घर का पता, जब दोस्त बिना बताए पहुंचा तो लूट गया सबकुछ

फेसबुक से युवक ने अपने प्रेमजाल में फसाया। लड़की को ब्लैकमेल कर वसूले 15 हजार रुपए

less than 1 minute read
Google source verification
crime

रायपुर . आजकल लोग अंजान लोगों को दोस्त बनाने के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने लगे है। लेकिन एक अंजान व्यक्ति से दोस्ती करना अक्सर खतरे की वजह बन जाता है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ में भी सामने आया है, जहां एक कॉल ने लड़की की जिंदगी बर्बाद कर दी। आइए जानते है क्या हुआ इस लड़की के साथ

सिविल लाइन थानाक्षेत्र के तरूण नगर इलाके में निवासरत किशोरी को फेसबुक से युवक ने अपने प्रेमजाल में फसाया। आरोपी ने किशोरी को धमकी दी और 15 हजार रुपए वसूल लिए। पीड़िता की मां ने पैसे गिने तो उसे घटना की जानकारी हुई। पीड़िता ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी और फिर सिविल लाइन थाना पहुंचकर शिकायत दी है। आरोपी युवक का नाम पुलिस अधिकारियों द्वारा सागर बताया जा रहा है।

किशोरी ने पुलिस अधिकारियों को बताया, कि मई माह में उसके फेसबुक पेज में सागर नाम के लड़के ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। सागर ने बातचीत शुरू की और फिर अलग-अलग नंबरों से फोन करने लगा। बातचीत के दौरान किशोरी ने सागर को अपना घर बता दिया। 6 सितंबर को सागर ने फोन किया और किशोरी से 15 हजार रुपए मांगे। किशोरी ने पैसे ना होने की बात कही तो घर आकर पैसे मांगे।

पैसे नहीं देने पर फोटो वायरल करने की धमकी दी। आरोपी की बातों से डर कर किशोरी ने मां की अलमारी में रखे पैसे निकाले और सागर को दे दिए। किशोरी की मां ने सोमवार को पैसों की जांच की तो पूरे मामले का उन्हें पता चला। किशोरी से मामला जानकारी वे थाना पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दी है।

Story Loader