
हाथ में लिखी I Love u पति देव... और बर्थडे के दिन ही BF के घर जाकर पिया जहर, 15 पेज का लेटर बरामद
जांजगीर चांपा. प्यार में सफल युवती ने अपने जन्मदिन के ही दिन अपने प्रेमी के घर पर कर अपनी जान दे दी। दरअसल, जैजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुटराबोड़ की रहने वाले दिव्या जांगड़े 23 वर्ष ने कल दोपहर अपने घर में परिजनों के साथ जन्मदिन मनाने के बाद अपनी सहेलियों से मिलने की बात कहते हुए अपने फूफा के साथ हसौद चले गई। हसौद पहुंचने के बाद युवती अपने प्रेमी उमाशंकर जायसवाल के घर पहुंची। अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक, युवती की शादी की बात पर विवाद हुआ होगा। इसके बाद युवती ने किसी जहरीली दवा का सेवन कर लिया।
युवती के कलाई व हथेली में उमाशंकर लिखा हुआ है। देखकर ऐसा जान पड़ रहा है मानों वह ब्लेड से अपने हाथों में प्रेमी का नाम लिखा हो। जहर का असर शुरू होने पर लड़की गांव में लोगों के घरों में जाने लगी तब गांव के लोगों ने डायल 112 को फोन करके मामले की जानकारी दी। पुलिस के गांव में पहुंचने के बाद लड़की के परिजनों के बारे में जानकारी लेते हुए उनको घटना की जानकारी दी गई। लड़की के परिजन घटना को सुनते ही अवाक रह गए। उनको यकीन ही नहीं हुआ कि कुछ घंटे पहले जिस बेटी का घर मे जन्मदिन मना है, इसके बाद वह अपने सहेलियों से मिलने की बात कहकर हसौद गई है, वह पिरदा कैसे पहुंच गई।
जानकारी मिलने के बाद लड़की के परिजन तत्काल पिरदा पहुंचे और अपनी बेटी को जैजैपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। यहां उपचार के दौरान लड़की के स्थिति में सुधार नही हुआ, तब उसे जांजगीर जिला अस्पताल रेफर किया गया। रास्ते मे ही लड़की की मौत हो गई। घटना के बाद से युवक फरार है।
मृतिका दिव्या अपने प्रेमी से बेपनाह प्यार करते थी। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता। इससे पहले तो लड़की ने अपने कलाइयों के ब्लड से काटकर अपने प्रेमी उमाशंकर जायसवाल का नाम लिखा। इतना ही नहीं उसने अपने हथेली में मेहंदी से युवक को अपना प्यार बताते हुए अपने पति के रूप में स्वीकार करने की बात लिखते हुए लड़के का मोबाइल नंबर भी लिखकर लड़की के प्रति अपने बेपनाह प्यार को बता गया। लेकिन,अफसोस लड़की के यही प्यार और प्यार से मिले धोखे उसके जन्मदिन के ही दिन में मौत का कारण बन गया।
गौरतलब है कि मृतिका अपने साथ एक पर्स भी रखती थी। इसमें दोनों के बनते बिगड़ते रिश्ते की बात लिखी गई है। लेटर में लड़की के अपने प्यार का जिक्र करते लड़के को उसकी जिंदगी खराब करने की बात लिखी है। इसके साथ ही सिर्फ अपनी जरूरत पूरा करने के लिए प्यार की बातें सहित कई महीनों से बात नहीं करने,ऑनलाइन होते हुए 1 मिनट बात नहीं करने की बात लिखी गई। कुल मिलाकर लड़की की बेवफाई ने लड़की को पूरी तरह से झझकोर रख दिया था। जिसे लड़की बर्दाश्त नहीं कर पाई। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है
अपनी बेटी के असमय मृत्यु से गमगीन मृतका के पिता ने लड़के के ऊपर शादी का झांसा देकर बेटी का दैहिक शोषण करने का आरोप लगाया है। साथ ही उसे अपने जीवन से दूर करने के लिए जान से मारने का आरोप लगाया है। उधर, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना कर रही है फरार हो गया है।
Published on:
15 May 2020 11:47 am

बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
