संतोष सिंह ने बताया कि मृतक रात में अपने प्रेमिका से मोबाइल पर बातचीत कर रहा था। जब आरोपी ने घटना को अंजाम दिया, उस समय मृतक का मोबाइल ऑन था। मृतक की प्रेमिका ने पूरी घटना की चर्चा सुनी। आरोपी ने मृतक को अच्छा नहीं किया कहकर उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी पिछले कई दिनों से सालिक राम को रास्ते से हटाने के लिए प्लान बना रहा था। सोमवार को जब सालिक को अकेले देखा तो घटना को अंजाम दिया। यह घटना ग्राम सुखरीडबरी की है।पुलिस ने हत्या के आरोप में पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है।