16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Cyber Fraud: घर बैठे कमाई का दिया झांसा, युवती से 15 लाख से अधिक की ठगी

Cyber Fraud: ठगों ने उनसे कुल 15 लाख 29 हजार 517.55 रुपए जमा करवा लिए, लेकिन मुनाफा नहीं मिला। इसकी शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की है।

less than 1 minute read
Google source verification
होटल-रेस्टोरेंट रिव्यू के नाम पर युवती से 1.50 लाख की ठगी, टेलीग्राम लिंक से फंसाया, जानें पूरा मामला...(photo-patrika)

होटल-रेस्टोरेंट रिव्यू के नाम पर युवती से 1.50 लाख की ठगी, टेलीग्राम लिंक से फंसाया, जानें पूरा मामला...(photo-patrika)

Cyber Fraud: तेलीबांधा इलाके में एक युवती ऑनलाइन ठगी की शिकार हो गई। उसे फेसबुक पर साइबर ठगों ने घर बैठे पैसे कमाने का झांसा देते हुए विज्ञापन दिया था। युवती ने उत्सुकतावश उसमें दिए मोबाइल नंबरों पर कॉल किया। इसके बाद उन्हें अलग-अलग टॉस्क देकर, निवेश में भारी कमाई के नाम पर 15 लाख से अधिक रुपए ठग लिए। इसकी शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

पुलिस के मुताबिक केयूरी के फेसबुक में एक विज्ञापन दिया था। इसमें दिए नंबरों पर संपर्क किया, तो उन्हें एक वाट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप में रोज घर बैठे 1000 से 5000 रुपए कमाई कराने का दावा किया गया। महिला को बताया गया कि उनकी कंपनी फ्लिपकार्ट, अमेजन, मिंत्रा, मीशो, स्नैपडील के सहयोग वाली ई-कॉमर्स कंपनी है। इसमें प्रोडक्ट का ऑनलाइन रेटिंग और प्रचार करने पर पैसा दिया जाता है।

मुनाफे के लालच में 15.29 लाख गंवाए

इसके बाद महिला को टॉस्क दिया गया, जिसमें उन्हें एक हाथ घड़ी का फोटो और लिंक भेजा गया। उसे लाइक करके स्क्रीनशॉट भेजने कहा। उन्होंने स्क्रीनशॉट भेजा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कराया। इसके एवज में उनसे 200 रुपए देने कहा। महिला ने 200 रुपए ऑनलाइन दे दिए। इसके बदले महिला को 300 रुपए बोनस मिला। इसके बाद उन्हें एक अलग वाट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया।

उन्हें पैसे लगाने पर और ज्यादा मुनाफा होने का लालच दिया गया। महिला ने कुछ रकम लगाई, तो उन्हें 5 हजार रुपए का फायदा हुआ। इसके बाद उनसे और पैसा अलग-अलग बैंक खातों में जमा करवाया गया। इस तरह ठगों ने उनसे कुल 15 लाख 29 हजार 517.55 रुपए जमा करवा लिए, लेकिन मुनाफा नहीं मिला। इसकी शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की है।