
बीजेपी प्रदेश प्रभारी डी पुरेंदश्वरी का बड़ा बयान - केवल केंद्रीय मंत्री बनने से राज्य को नहीं मिलेगा न्याय, केंद्र से मिल रहा है फंड
रायपुर. Rajiv Gandhi Khel Ratna Award: देश का सबसे बड़ा खेल अवार्ड राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद अवार्ड करने पर राजनीति शुरू हो गई है। भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी (Chhattisgarh BJP Incharge D Purandeswari) ने कहा, अब तक ये सम्मान किसी एक परिवार के नाम पर ही था। लेकिन हम किसी परिवार या जननेता का नहीं बल्कि उनका सम्मान करते हैं, जिन्होंने उस क्षेत्र में काम किया है। उधर, कांग्रेस ने आपत्ति राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद अवार्ड करने पर आपत्ति जताई है।
देश का सबसे बड़ा खेल अवार्ड- जिसे राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड के तौर पर जाना जाता है, उसे अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड के नाम से जाना जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ट्वीट के माध्यम से देश को इसकी जानकारी दी। राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड की शुरूआत 1991-92 में हुई थी। सबसे पहले यह अवार्ड शतरंज खिलाड़ी विश्नाथन आनंद और बिलियर्डस खिलाड़ी गीत सेठी को दिया गया था।
मोदी ने ट्वीट कर कहा, "देश को गर्वित कर देने वाले पलों के बीच अनेक देशवासियों का ये आग्रह भी सामने आया है कि खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद जी को समर्पित किया जाए। लोगों की भावनाओं को देखते हुए, इसका नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किया जा रहा है। जय हिंद!"
Published on:
06 Aug 2021 05:56 pm

बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
