
दंडकारण्य बंद के नाम पर नक्सलियों ने मचाया जमकर उत्पात, इन 41 जगहों से काटी सड़क,दंडकारण्य बंद के नाम पर नक्सलियों ने मचाया जमकर उत्पात, इन 41 जगहों से काटी सड़क,दंडकारण्य बंद के नाम पर नक्सलियों ने मचाया जमकर उत्पात, इन 41 जगहों से काटी सड़क
बीजापुर. कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए अभी छत्तीसगढ़ सहित देशभर में लॉकडाउन है। इस बीच बीजापुर में नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया। नक्सलियों ने 1 अप्रैल को दंडकारण्य बंद के नाम पर जिले 41 स्थानों की सड़कों को काट दिया। जिससे ग्रामीणों में खौफ का माहौल है।
सीएए, एनपीआर और एनआरसी के खिलाफ नक्सलियों ने किया दंडकारण्य बंद
लॉकडाउन के चलते लोग घरों में कैद है। जिससे सड़कों पर यातायात तो है नहीं, लेकिन फोर्स की गश्त को रोकने के उद्देश्य से नक्सलियों ने यह कृत्य को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने एक अप्रैल को सीएए, एनपीआर और एनआरसी के खिलाफ दंडकारण्य बंद की अपील की थी।
जवानों ने शुरु किया सड़कों की मरम्मत कार्य
इस दौरान नक्सलियों ने अंदरूनी इलाकों को जिला मुख्यालय से जोडऩे वाली सड़कों में कुटरू से बेदरे, कुटरू से फरसेगढ़ और तोयनार से फरसेगढ़ आदि सड़कों को 41 स्थानों पर काट दिया। फिलहाल क्षेत्र में सर्चिंग अभियान तेज कर दी गई है और काटे गए सड़कों की मरम्मत कार्य में जवान जुट गए हैं।
Published on:
03 Apr 2020 09:36 pm

बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
