
पुरखौती मुक्तांगन में दुकान व टिकट काउंटर निर्माण में देरी,पुरखौती मुक्तांगन में दुकान व टिकट काउंटर निर्माण में देरी,पुरखौती मुक्तांगन में दुकान व टिकट काउंटर निर्माण में देरी
दिनेश यदु @ रायपुर. नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन (purkhauti muktangan) पहले से ही छत्तीसगढ़ की संस्कृति (Culture of Chhattisgarh) के साथ आदिवासी कलाकृति, आमचो बस्तर, सरगुजा पैलेस (Surguja Palace) के साथ-साथ मैनपाट की पहाड़ी (Mainpat Hill) को देखने के लिए रोजाना पांच सौ से हजार की संख्या में पर्यटक पहुचंते हैं। पुरखौती मुक्तांगन नए स्वरूप में ढालने के लिए संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत (Minister Amarjit Bhagat) की अध्यक्षता में संग्रहालय निर्माण और संचालन समिति की बैठक हुई। बैठक लेकर भारत भवन,(Bharat Bhawan) अभिलेखागार, मानव संग्रहालय, राम वन गमन पथ व 10 दुकान जिसमें टिकट काउंटर के साथ ही गढ़कलेवा व रंगमंच भी बनेगा।
मॉडल बनाने में देरी
पुरखौती के मुख्य द्वार के दांये और बायें 10 दुकानों का निर्माण मार्च तक के होना था। तय सीमा से चार माह ज्यादा हो गया है, दुकानों का निर्माण कार्य नही हो पाया है। वहीं मुक्तांगन परिसर में आकर्षक स्वरूप में छत्तीसगढ़ के नक्शे पर राम वन गमन पर्यटन परिपथ का प्रादर्श भी लगाया जाना है, लेकिन अभी राम वन गमन पथ का नींव बस डला हुआ है। बारिश के चलते इसका काम पूरी तरह से बंद पड़ा है।
यह भी पढ़ें - जरा याद उन्हें भी कर लो : रामचरित मानस की चौपाई कहने पर डाल दिया था कारागार में
यह भी पढ़ें - हाथी का मंदिर, हर मनोकामना होती है पूरी
यह भी पढ़ें - पति को बचाने महिला ने कर दी पुलिस की झूठी शिकायत
यह भी पढ़ें - डेढ़ किलोमीटर की सड़क, एक दर्जन से ज्यादा डबरे
यह भी पढ़ें -पति ने पत्नी को भरण पोषण के लिए सौंपा 3 लाख 3 हजार रुपये का चेक
रेत, गिट्टी व ईट सड़क पर
पुरखौती मुक्तांगन के प्रवेश द्वार के दोनों तरफ रेत , गिट्टी व ईट के ढेर लगा हुआ है। निर्माण के लिए लाए गए सामग्री सड़क में होने के कारण पर्यटकों को वाहन पार्क करने में दिक्कत तो होती ही है, इसके अलावा आवाजाही में भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
आमचो बस्तर मॉडल का पॉलीथिन का घेरा
पुरखौती मुक्तांगन परिसर में आमचो बस्तर का स्वरुप तैयार करने के लिए मिट्टी के घरो का निर्माण कराया गया है। बरसात के चलते इन मिट्टी के घरों को चारों तरफ से काले रंग के पॉलीथिन से ढका गया है, जिससे बारिश से मकानों को बचाया जा सके।
उप संचालक, संस्कृति व पुरातत्व जेआर भगत ने बताया कि दिसंबर 2021 मेंं संस्कृति मंत्री के अध्यक्षता में हुए बैठक के बाद पुरखौती मुक्तांगन में निर्माण कार्य होने के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरा लगाना तय हुआ था। परिसर में अब तक केवल 30 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। दुकानों का निर्माण मार्च तक पूर्ण करके देना था पर अभी तक पूरा नहीं किया गया है। राम वन गमन पथ निर्माण कार्य बारिश के कारण रुका हुआ है।
Published on:
25 Aug 2022 12:09 pm

बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
