
भिलाई. दिल्ली में महादेव ऐप चलाने वाली दो ब्रांच को दुर्ग पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। दोनों ब्रांच दिल्ली के साकेत नगर में थीं। पुलिस ने दोनों ठिकानों पर दबिश देकर 16 लोगों को दबोचा है। वहीं एक सटोरिया भाग गया। मौके से 31 मोबाइल, 8 लैपटॉप समेत अन्य गैजेट्स बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों के लेकर दुर्ग लौट रही है। पुलिस ने बताया कि जो आरोपी फरार है, एक राजनीति दल के छात्र संगठन का सक्रिय कार्यकर्ता है।
पुलिस का दबाव बढ़ा तो भिलाई छोड़ भागे
दुर्ग पुलिस की लगातार कार्रवाई से पैनलिस्ट दुर्ग-भिलाई से महादेव ऐप की ब्रांच को लेकर दूसरे राज्य चले गए थे। कुछ पंजाब, तो कुछ ने दिल्ली को ठौर बना लिया। दिल्ली में ब्रांच की जानकारी मिलने पर एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने एक 10 सदस्यीय टीम को दिल्ली रवाना किया। जहां टीम ने साइबर सेल की मदद से उनके ठिकानों पर दबिश दी गई। एक ब्रांच से 10 और दूसरी ब्रांच से 6 लोग पकड़े गए। पुलिस ने मौके से पूरा सेटअप पकड़ा है। बताया जाता है कि यही लोग पहले पंजाब में ब्रांच चला रहे थे। दुर्ग पुलिस के वहां पहुंचने से पहले ही वे भाग निकले।
दोनों ब्रांच भिलाई के अमन हंस की
आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि यह दोनों ब्रांच वैशाली नगर भिलाई निवासी अमन हंस की हैं। अमन हंस पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने 16 आरोपियों से 50 पासबुक बरामद की है जिसमें करीब 100 करोड़ रुपए का ट्रांजेक्शन मिला।
दिल्ली के साकेत नगर में दबिश देकर महादेव ऐप की दो ब्रांच से 16 आरोपियों को पकड़ा गया है। मौके से 50 पासबुक और 100 करोड़ से अधिक ट्रांजेक्शन का पता चला है। टीम के भिलाई आने पर विस्तार से खुलासा किया जाएगा। -डॉ. अभिषेक पल्लव, एसपी, दुर्ग
सन्नी व सतनाम भाग गए दुबई
पुलिस ने बताया कि वैशाली नगर निवासी सटोरिया सतनाम सिंह और उसका चचेरा भाई सन्नी दोनों पंजाब में अपने साथी लक्की हंस के साथ मिलकर महादेव ऐप की ब्रांच चला रहे हैं। सन्नी और सतनाम पंजाब से दिल्ली गए थे। दोनों को दुर्ग पुलिस की टीम के दिल्ली पहुंचने की भनक लग गई थी। दोनों भाग खड़े हुए। पुलिस ने इसकी जानकारी ईडी को दे दी है।
ये हैं पकड़े गए आरोपी
पुलिस ने बताया कि एक ब्रांच से राजनांदगांव सोमनी निवासी करन धनकर (21 वर्ष), धमधा चिखली का रविन्दर सिंह (22 वर्ष), सुपेला लक्ष्मी मार्केट निवासी आनंद ठाकुर, खुर्सीपार भिलाई का राहुल मांझी, व महावीर सिंह पकड़े गए हैं। दूसरी ब्रांच से भिलाई सेक्टर-4, निवासी नरेंद्र सिंह गिल, (25 वर्ष), खुर्सीपार सेक्टर-11 निवासी सर्वजीत सिंह, (25 वर्ष), सुपेला लक्ष्मी मार्केट निवासी चंद्रभूषण साहू, (24 वर्ष), खुर्सीपार सेक्टर-11 के आकाश चौधरी, (23 वर्ष), सेक्टर-4 नवीन कुमार बंजारे, (27 वर्ष), मोनिश सोनवानी, (25 वर्ष), मोहम्द गुलरेज, (22 वर्ष), कैंप-1 जयंत सेन (22 वर्ष), रिसाली अभिषेक साहू, (21 वर्ष), फरीदनगर मोहम्मद सोहेल खान, (24 वर्ष), सुपेला रामनगर साहूपारा रोशन सिंह, (25 वर्ष) को गिरफ्तार किया है।
Published on:
19 Nov 2022 11:20 am

बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
