23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नरेन्द्र मोदी सरकार से छत्तीसगढ़ में तीन नए राष्ट्रीय राजमार्ग की मांग

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात भारतमाला योजना : भूस्वामियों को मुआवजा राशि का शीघ्र भुगतान का आग्रह
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Anupam Rajiv Rajvaidya

•

Updated: 17 Nov 2020, 11:08 PM IST

नरेन्द्र मोदी सरकार से छत्तीसगढ़ में तीन नए राष्ट्रीय राजमार्ग की मांग

नरेन्द्र मोदी सरकार से छत्तीसगढ़ में तीन नए राष्ट्रीय राजमार्ग की मांग

रायपुर. छत्तीसगढ़ में तीन नए राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का आग्रह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीएम नरेन्द्र मोदी सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नई दिल्ली प्रवास के बाद महाराष्ट्र के नागपुर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने यहां केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी और छत्तीसगढ़ में सड़क विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

अमित शाह से भूपेश बघेल ने रोजगार के अवसर बढ़ाने का किया आग्रह
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतमाला योजना के अंतर्गत रायपुर-दुर्ग बायपास के भू-अर्जन के संबंध में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को अवगत कराया कि पीएम नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा भूस्वामियों को भू-अर्जन की राशि का भुगतान नहीं हो रहा है, जिससे भूस्वामियों में रोष है। इन भूस्वामियों को शीघ्र मुआवजा राशि का भुगतान कराने का भी उन्होंने आग्रह किया।
पढऩे के लिए क्लिक करें...[typography_font:14pt]कोरोना जांच तुरंत कराएं, ठंड के मौसम में संक्रमण बढऩे की आशंका
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से छत्तीसगढ़ में तीन नए राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का आग्रह किया। इनमें रायगढ़- घरघोड़ा- धरमजयगढ़- पत्थलगांव मार्ग, अम्बिकापुर- वाड्रफनगर- बम्हनी- रेनूकूट- वाराणसी मार्ग और पंडरिया- बजाग- गाड़ासरई मार्ग शामिल हैं। भूपेश बघेल ने नितिन गडकरी को बताया कि ये मार्ग आदिवासी बहुल क्षेत्रों से गुजरते हैं। इसके अलावा ये मार्ग भारतमाला प्रोजेक्ट के अंतर्गत प्रस्तावित मार्गों को भी जोड़ते हैं। इनको राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने से छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल क्षेत्रों का तेजी से विकास होगा।
पढऩे के लिए क्लिक करें...[typography_font:14pt;" >पढऩे के लिए क्लिक करें...कोरोना से 45 से 60 वर्ष के पुरुष रहें सावधान