रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से कन्हैया अग्रवाल को कांग्रेस से टिकट देने की मांग को लेकर बुधवार को उनके समर्थकों ने कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने इस बार भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के खिलाफ महंत रामसुंदर दास को मैदान में उतारने का निर्णय लिया है। इससे कन्हैया अग्रवाल के समर्थकों में भारी रोष व्याप्त है।