24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ में पहली बार कोई बीमारी बनी महामारी, प्रदेशभर में पीडि़तों का होगा मुफ्त इलाज

डेंगू के मरीजों के लिए जिले के साथ प्रदेश के सभी अस्पतालों में मुफ्त चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने का भी निर्णय लिया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 15 Aug 2018, 8:47 AM IST

dengue

छत्तीसगढ़ में पहली बार कोई बिमारी बनी महामारी, प्रदेशभर में पीडि़तों का होगा मुफ्त इलाज

दुर्ग. भिलाई-दुर्ग में बेकाबू डेंगू अब महामारी की शक्ल ले चुकी है। स्वास्थ्य संचालनालय ने कहा है कि दुर्ग जिले में स्थिति बेहद गंभीर हैं और वहां महामारी जैसे हालात हो गए हैं। इसके साथ ही सरकार ने डेंगू के मरीजों के लिए जिले के साथ प्रदेश के सभी अस्पतालों में मुफ्त चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने का भी निर्णय लिया है।

डेंगू से भिलाई-दुर्ग में महीने भर में 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा लोग इससे प्रभावित हो चुके हैं। आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं ने इस संबंध में कलक्टर को पत्र के माध्यम से निर्देश जारी किया है। पत्र में बताया गया है कि जिले से डेंगू के 492 संभावित मरीजों का ब्लड सैंपल जांच के लिए रायपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। इसमेंं 282 मरीज डेंगू पॉजीटिव पाए गए हैं। आयुक्त ने माना है कि डेंगू प्रभावित की संख्या और भी बढ़ सकती है। इसे देखते हुए शासन ने अब डेंगू पीडि़तों की मुफ्त इलाज का फैसला किया। आयुक्त ने प्रभावित जिले के सभी सरकारी व निजी अस्पतालों में मुफ्त चिकित्सा व्यवस्था कराने कहा है। इसके साथ ही मरीज अधिकृत अधिकारी के रिफरल पर प्रदेश के किसी भी अस्पताल में मुफ्त इलाज करा सकेंगे।

आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं ने स्मार्ट कार्डधारी डेंगू पीडि़तों के इलाज उनके कार्ड के माध्यम से नि:शुल्क करने कहा है। इसके अलावा जिनके पास कार्ड नहीं है, उनकी खर्च की गई राशि की भरपाई संजीवनी कोष से की जाएगी।

भिलाई में आज दिल्ली की महामारी नियंत्रण टीम करेगी बस्तियों का दौरा, गंभीर मरीजों की संख्या 33 पहुंची

भिलाई. शहर में डेंगू प्रभावितों की संख्या मंगलवार को कुछ कम रही, लेकिन अस्पताल में भर्ती पीडि़तों में गंभीर मरीजों की संख्या 23 से बढक़र 33 हो गई। 4 मरीजों को प्लेटलेट्स चढ़ाना पड़ा। भिलाई में १५ मौतो के बाद प्रदेश सरकार को नई दिल्ली से राष्ट्रीय महामारी नियंत्रण की टीम को बुलाया गया है। देर रात तक टीम के यहां पहुंचने की संभावना है। बुधवार को यह टीम डेंगू प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेगी। मंगलवार को डेंगू से दुखद समाचार और अस्पतालों व शिविरों में प्रभावितों की संख्या कम होने से जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली। कलक्टर उमेश अग्रवाल ने बतााया कि मंगलवार को 146 पीडि़तों को डिस्चार्ज किया गया। 328 डेंगू पीडि़तों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है, इनमें 33 गंभीर हैं। उनकी स्थिति पर चिकित्सक लगातार नजर रखे हुए हैं।

अंबिकापुर. डेंगू का असर अब प्रदेश के दूसरे जिलों में भी दिखने लगा है। सूरजपुर जिले के ओडग़ी विकासखंड अंतर्गत ग्राम बेदमी निवासी सुगंती अगरिया (17) 11वीं कक्षा की छात्रा डेंगू से मौत हो गई। यह प्रदेश में डेंगू से १७वीं मौत है।

छात्रा को तेज बुखार होने पर 9 अगस्त को अंबिकापुर के मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां जांच बाद डेंगू के लक्षण मिले थे। वहां इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर 13 अगस्त को डॉक्टरों ने उसे रायपुर रेफर कर दिया था। लेकिन उसने इस बीच अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। है। सीएमएचओ डॉ. एसपी वैश्य का इस मामले में कहना है कि छात्रा की मौत की सूचना उन्हें मिली है। उन्होंने स्वास्थ्य अमले को ग्राम बेदमी में पीडि़त परिवार के घर जांच के लिए भेजा है।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग