बता दें मानसिक रोगों के प्रति लोगों को जागरूक और संवेदनशील बनाने के लिए ही हर वर्ष 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया जाता है। युवाओं से लेकर सीनियर सिटीजन तक सभी आज तनाव भरा की जीवन व्यतीत कर रहे है। डॉक्टरों का कहना है आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव होना आम बात है और तनाव से ही मानसिक रोगों की शुरूआत होती है। अवसाद या डिप्रेशन, जो मानसिक रोगों की सबसे साधारण अवस्था है, तनाव के कारण ही होता है। लेकिन लोग इसे पहचानने में देर कर देते हैं। इसके अलावा लोग मानसिक बीमारी को छिपाने का भी प्रयास करते हैं। केवल बदनामी के डर से डाक्टर के पास नहीं जाते। जबकि यह गलत है। मानसिक रोग भी अन्य रोगों की तरह ही है, यह किसी को भी हो सकता है।