
रायपुर .नगर निगम के तीन वार्डों के संपत्तिकर का विवरण आज से ऑनलाइन कर दिया गया है। निगम की वेबसाइट पर जाकर घरों, दुकानों तथा अन्य प्रतिष्ठानों केसंपत्ति की निर्धारित दरों को न सिर्फ ऑनलाइन देखा जा सकेगा, बल्कि ऑनलाइन भुगतान भी किया जा सकेगा। 10 दिन के भीतर 27 अन्य वार्डों तथा 15 मार्च तक सभी 70 वार्डों के विवरण को ऑनलाइन कर दिया जाएगा।
निगम आयुक्त रजत बंसल ने बुधवार को निगम मुख्यालय भवन के डाटा सेन्टर में इंदिरा गांधी वार्ड, कालीमाता वार्ड तथा ले. अरविंद दीक्षित वार्ड का ऑनलाइन डेटा को देखकर औपचारिक तौर पर इसका लोकार्पण किया। साथ ही इस दौरान उन्होंने जीआईएस सर्वे की टीम के साथ विस्तार से चर्चा कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। संपत्ति करदाता अपनी संपत्ति का विस्तृत विवरण निगम की वेबसाइट आरएमसी रायपुर डॉट इन पर देख सकते हैं। साथ ही ऑनलाइन का भुगतान का प्रावधान भी रखा गया है। संपत्ति कर किश्तों में भी जमा करने की व्यवस्था रखी गई है।
जीआईएस सर्वे करने वाली एजेंसी के अधिकारियों ने आयुक्त बंसल को बताया कि अगले 10 दिनों में 27 अन्य वार्डों तथा 15 मार्च से पहले सभी 70 वार्डों को ऑनलाइन कर दिया जाएगा। इससे नगर निगम को एक लाभ यह भी होगा कि शहर के सभी 70 वार्डों के संपत्ति करदाताओं की संपत्ति कर जमा करने के लिए डिमांड पत्र एक साथ भेजा जा सकेगा। इससे यह भी पता चलेगा कि कौन -कौन संपत्ति कर नहीं जमा कर रहे है या फि र डिफ ाल्टर है। इससे संपत्ति कर लेने की कार्यवाही करने के साथ ही कुर्की की भी कार्यवाही में भी तेजी आएगी।
राजस्व प्रकरणों के लिए लगेंगे शिविर
कलक्टर ओपी चौधरी ने जिले के राजस्व प्रकरणों का निराकरण शिविर लगाकर करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राजस्व मामलों के प्राप्त आवेदनों का गंभीरता से त्वरित निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए है। हर शिविर सप्ताह में पहले दिन तहसील स्तर पर लगाए जाएंगे।
Published on:
22 Feb 2018 11:48 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
