2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धमतरी में हादसा : हॉट बाजार क्लिनिक वाहन ने 8 साल की बच्ची को कुचला, दर्दनाक मौत

Dhamtari road accident : घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामवासी विरोध में सड़क में उतर आए और चक्काजाम कर दिया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने रास्ता खुलवाया..

2 min read
Google source verification
dhamtari_road_accident_new_.jpg

धमतरी। Dhamtari road accident : तेज रफ्तार एक चलित हॉट बाजार क्लिनिक की चपेट में आने में एक आठ वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामवासी विरोध में सड़क में उतर आए और चक्काजाम कर दिया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने रास्ता खुलवाया।

यह भी पढ़ें : NFDB योजना के पर कर रहे ठगी, एक करोड़ का लालच देकर मत्स्य पालकों से लूट रहे हजारों रुपए

Dhamtari road accident : यह घटना स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या सोमवार की है। पुलिस के मुताबिक उत्तर प्रदेश गाजीपुर जिले के ग्राम बेटाबरकला निवासी त्रिभुवन राम गौतम यहां सड़क निर्माण में लगी एजेंसी में लैब टेक्नीनिशयन का काम करता है। वह ग्राम मेघा में किराए का मकान लगाकर परिवार समेत रहा है। 14 अगस्त की शाम को वह अपनी बेटी कोमल गौतम (8) के साथ सड़क किनारे जा रहा था। शाम साढ़े 6 बजे अरूण फर्नीचर के पास पहुंचा था, तभी कुरूद की ओर से बिना नंबर वाली हाट बाजार क्लिनिक फोर्स ट्रैक्स वाहन ने बच्ची कोमल गौतम को अपनी चपेट में ले लिया।

यह भी पढ़ें : शराबी प्रेमिका से परेशान होकर बॉयफ्रेंड ने उतारा मौत के घाट, जलाने के बाद कुएं में फेंकी थी लाश

Dhamtari road accident : दुर्घटना के बाद वाहन समेत चालक फरार हो गया। घटना में बच्ची कोमल के सिर में गंभीर रूप से चोटें आई, जिसे इलाज के लिए मेघा अगस्पताल ले जाया गया, जहां से डाक्टर ने जांच के बाद तत्काल शासकीय अस्पताल मगरलोड रिफर कर दिया। वहां पहुंचने पर डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मगरलोड पुलिस ने प्रार्थी त्रिभुवन राम गौतम की रिपोर्ट पर आरोपी वाहन चालक चालक खिनेन्द्र चन्द्राकर के खिलाफ धारा 304-ए के तहत जुर्म दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें : Video: स्कूल बस में छात्रा से छेडख़ानी, परिजनों ने छात्र की लाठी-डंडे व हाथ-मुक्के से की बेदम पिटाई, देखें वीडियो

Story Loader