सीएम के ट्वीट के जवाब में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा, कांग्रेस हमेशा से भ्रामक राजनीति करती रही है। वह कभी सही आंकड़े जनता के सामने नहीं रखती। उन्होंने सीएम को चुनौती देते हुए कहा, जैसे उन्होंने 2004 से अब तक के एमएसपी की जानकारी साझा की। वैसे ही वर्ष 2004 से 2014 तक हुए खरीदी के भुगतान और भाजपा ने वर्ष 2014 से अब तक कितना भुगतान किया, इस राशि को जारी करें। इससे दूध का दूध पानी का पानी साफ जो जाएगा कि कौन किसान हितैषी है।