2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिला अस्पताल में मचा बवाल… पेशेंट के एक रिश्तेदार ने नर्स को जड़ा जोरदार थप्पड़, पूरी खबर पढ़िए

District Hospital: कालीबाड़ी स्थित मातृ-शिशु अस्पताल में एक मरीज के रिश्तेदार ने गायनिक वार्ड में ड्यूटी कर रही नर्स को थप्पड़ जड़ दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
जिला अस्पताल में मचा बवाल... पेशेंट के एक रिश्तेदार ने नर्स को जड़ा जोरदार थप्पड़, पूरी खबर पढ़िए

जिला अस्पताल में मचा बवाल... पेशेंट के एक रिश्तेदार ने नर्स को जड़ा जोरदार थप्पड़, पूरी खबर पढ़िए

रायपुर। District Hospital: कालीबाड़ी स्थित मातृ-शिशु अस्पताल में एक मरीज के रिश्तेदार ने गायनिक वार्ड में ड्यूटी कर रही नर्स को थप्पड़ जड़ दिया। इससे नाराज स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। कर्मचारी अस्पताल परिसर में पुलिस चौकी बनाने की मांग कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: बड़ी खुशखबरी: अब केएमसी APP के जरिए जमा कर सकेंगे प्रापर्टी टैक्स, यहां जानिए प्रोसेस

थप्पड़ मारने वाली महिला के माफी मांगने के बाद मामला शांत हुआ। प्रदर्शन के दौरान एक घंटे तक अस्पताल का कामकाज प्रभावित रहा। हालांकि कर्मचारियों का दावा है कि इमरजेंसी केस प्रभावित नहीं हुआ। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात मरीज के एक महिला रिश्तेदार ने ड्यूटीरत नर्स को थप्पड़ मार दिया था। गुरुवार को जब कर्मचारियों को इसकी जानकारी हुई तो वे अस्पताल पहुंच गए और हंगामा करने लगे।

यह भी पढ़ें: Road Accident: ट्रक ने सड़क किनारे बैठे युवक को चपेट में लिया, हो गई मौत, 2 दिन पहले ही बना था पिता

नर्स सुधा शुक्ला ने बताया कि वे इंजेक्शन व मेडिकेशन के दौरान गार्ड से वार्ड से सभी को बाहर जाने को कहा था। प्रसूति वार्ड में ज्योति मिश्रा नामक महिला भर्ती है। इसके रिश्तेदार बाहर जाने से मना कर रहे थे। बार-बार बोलने के बाद किसी तरह वार्ड से बाहर निकले। जब ट्राली ले जाने के लिए हटने को कहा तो रिश्तेदार झगड़ने लगे। हाथ भी चला दिए। इसकी जानकारी सीनियर डॉक्टरों को दी गई। कर्मचारी संघ का कहना है कि किसी नर्स के साथ मारपीट उचित नहीं है।

Story Loader