27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Diwali 2021: इस दिवाली इन राशियों पर होगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, ग्रहों का बन रहा शुभ संयोग

Diwali 2021: इस बार महालक्ष्मी की अराधना और पूजन का दिन दिवाली चार नवंबर को बहुत ही शुभ संयोग में मनाई जाएगी। इस दिन मकर राशि में 2 और तुला राशि में 4 ग्रहों की युति रहेगी।

2 min read
Google source verification
Diwali 2021 Shubh Muhurat

Diwali 2021

रायपुर. Diwali 2021: इस बार महालक्ष्मी (Maa Lakshmi) की अराधना और पूजन का दिन दिवाली चार नवंबर को बहुत ही शुभ संयोग में मनाई जाएगी। इस दिन मकर राशि में 2 और तुला राशि में 4 ग्रहों की युति रहेगी। तुला राशि में सूर्य, बुध, मंगल और चंद्रमा मौजूद रहेंगे।

दिवाली पर यह होगी ग्रहों की स्थिति
ज्योतिष शास्त्री पं. संतोष शर्मा ने बताया कि दिवाली पर 4 नवंबर को ग्रहों की विशेष स्थिति बन रही है। तुला और मकर राशि ग्रहों का खास संयोग देखने को मिलेगा। इस दिन मकर राशि में 2 और तुला राशि में 4 ग्रहों की युति रहेगी। ऐसे में दिवाली 4 नवंबर के दिन राहु अपनी मदमस्त अवस्था में वृषभ राशि में, जबकि सूर्य सहित मंगल, बुध और चंद्रमा-शुक्र की राशि तुला में रहेंगे। वहीं केतु वृश्चिक राशि में तो शुक्र धनु में और शनि अपनी खुद के स्वामित्व वाली मकर राशि में गुरु के साथ रहेंगे।

वृषभ, कर्क, तुला और धनु राशि पर होगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा
पं पवन शास्त्री रीवा वाले ने बताया कि दिवाली पर वृषभ, कर्क, तुला और धनु राशि पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरस सकती है। इस दिन लक्ष्मी जी का विधि-विधान के साथ पूजन करना चाहिए। दान-पुण्य भी करना चाहिए। मिथुन, कन्या, मकर और कुंभ राशि वालों को दिवाली के दिन लक्ष्मी जी की प्रतिमा के सामने मंत्र का जाप करना चाहिए। मेष, सिंह, वृश्चिक और मीन राशि वालों को भगवान गणेश व शिव परिवार की पूजा करना उत्तम रहेगा।

चार ग्रहों की युति और लक्ष्मी पूजन का महत्व
दिवाली पर चार ग्रहों की शुभ युति होने से भक्तों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहेगी। दरअसल, तुला राशि में चार ग्रहों की युति से विशेष संयोग का निर्माण होगा। तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं और वैदिक ज्योतिषशास्त्र में शुक्र ग्रह को धन, संपदा, सुख-समृद्धि, वैभव, ऐशो आराम और लग्जरी लाइफ प्रदान करने वाला ग्रह माना गया है। वहीं, सूर्य सभी ग्रहों में राजा और ऊर्जा प्रदान करने वाला ग्रह, मंगल ग्रह पराक्रम, बुध ग्रह वाणी और बुद्धि प्रदान करने वाले ग्रह है। इसके अलावा चंद्रमा मन का कारक ग्रह है। इस तरह के चार ग्रहों का तुला राशि में होना बहुत ही शुभ संयोग है।

इसलिए बन रहा शुभ योग
तुला राशि के स्वामी शुक्र है। लक्ष्मी जी की पूजा से शुक्र ग्रह की शुभता में वृद्धि होती है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को लग्जरी लाइफ, सुख-सुविधाओं आदि का कारक माना गया है। वहीं सूर्य को ग्रहों का राजा, मंगल को ग्रहों का सेनापति और बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा गया है। इसके साथ ही चंद्रमा को मन का कारक माना गया है। वहीं, सूर्य पिता तो चंद्रमा को माता कारक माना गया है।