6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अच्छी खबर: दिवाली से पहले तेंदूपत्ता संग्राहकों को तोहफा, 700 रुपए बढ़ा पारिश्रमिक

राज्य सरकार ने धान किसानों के बाद अब तेंदूपत्ता संग्राहकों को दिवाली तोहफा दिया है। तेंदूपत्ता पारिश्रमिक 700 रुपए प्रति मानक बोरा बढ़ाया जाएगा।

2 min read
Google source verification
Tendu patta collectors

अच्छी खबर: दिवाली से पहले तेंदूपत्ता संग्राहकों को तोहफा, 700 रुपए बढ़ा पारिश्रमिक

अनुपम राजीव राजवैद्य/रायपुर. धान किसानों को बोनस देकर दिवाली की खुशियां बांटने के बाद अब तेंदूपत्ता संग्राहकों को भी बड़ा तोहफा दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने ऐलान किया कि तेंदूपत्ता पारिश्रमिक 700 रुपए प्रति मानक बोरा बढ़ाया जाएगा। आगामी तेंदूपत्ता सीजन से पारिश्रमिक 1800 रुपए से बढ़ाकर 2500 रुपए प्रति मानक बोरा किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के 13 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार को इसका लाभ मिलेगा।

धान किसानों को बोनस का दिवाली गिफ्ट

बोनस तिहार में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने धमतरी जिले के 80 हजार से ज्यादा किसानों को वर्ष 2016 के धान के बोनस के रूप में लगभग 112 करोड़ 42 लाख रुपए ऑनलाइन वितरण किया। लेपटॉप में क्लिक करते ही यह राशि किसानों के बैंक खातों में पहुंच गई। वर्ष 2016 में धमतरी जिले के किसानों ने सहकारी समितियों में तीन लाख 74 हजार 730 मीटरिक टन धान समर्थन मूल्य पर बेचा था। इसके लिए बोनस की यह राशि दी गई।

रूद्री पॉलीटेक्निक में तीन नई ब्रांच
मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने धमतरी नगर निगम के विकास के लिए पांच करोड़ रुपए की धनराशि देने की घोषणा की। साथ ही निकटवर्ती ग्राम रूद्री स्थित सरकारी पॉलीटेक्निक संस्थान में तीन नए ब्रांच शुरू करने का भी ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने 'संकल्प से सिद्धी' के तहत धमतरी जिले के विजन डॉक्यूमेंट की डिजिटल पुस्तिका का विमोचन किया।

तेंदूपत्ता संग्रहण के बोनस का चेक वितरित
नगरी विकासखंड के ग्राम खुदुरपानी की तेंदूपत्ता संग्राहक सगारोबाई ध्रुव को मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2016 के अंतर्गत 48991 रुपए का चेक बतौर बोनस वन विभाग की ओर से प्रदान किया। सगारोबाई से जब पूछा गया कि इस राशि का वह क्या करेंगी, तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि इसके बारे में वह सोची नहीं थी। फिर भी घर-परिवार की जरूरत के हिसाब से पैसे खर्च करने और शेष बचत राशि को बैंक में जमा करने की अपनी मंशा उन्होंने जाहिर की।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग