7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साहब! प्रधानमंत्री आवास के लिए सचिव कहता है कमीशन दो तभी मिलेगा घर

ग्राम पंचायत रघ्घुपारा के सचिव द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने के नाम पर हितग्राहियों से कमीशन मांगने का आरोप है।

2 min read
Google source verification
Mukhyamantri Jan Awas Yojana

Mukhyamantri Jan Awas Yojana

कवर्धा. बोड़ला विकासखंड के ग्राम पंचायत रघ्घुपारा के सचिव द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने के नाम पर हितग्राहियों से कमीशन मांगने का आरोप है। इसकी शिकायत कर हितग्राहियों ने पुलिस थाना में मामला दर्ज करने की मांग की है।

Read More: पड़ोसी के घर का रखवाला बनाकर व्यवसायी गया था घूमने, इधर हो गई सवा 2 लाख की चोरी

रघ्घुपारा के आश्रित ग्राम तिलईभाट के तारनदास, बुधारी दास, गणेश यादव, मनहरन यादव, कुंजराम पात्रे, ओमप्रकाश पात्रे व उपसरपंच बिंदा संजय जांगडे ने बोड़ला पुलिस थाना में 10 रुपए के स्टॉप में सचिव घनश्याम तिलकवार द्वारा पैसे की मांग करने की बात शपथ पत्र में लिखकर पुलिस थाना में ज्ञापन सौंपकर सचिव पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने की मांग की है।

Read More: आप भी लाल आलू खा रहे हैं तो हो जाएं सावधान! Video में देखें- सेहत से कैसे हो रहा खिलवाड़

साथ ही शिकायत कर बताया कि ग्रामीणों ने आवास के लिए आवेदन किए थे। इसके बाद से ग्राम पंचायत सचिव घनश्याम तिलकवार द्वारा ग्रामीणों से 5 से 20 हजार रुपए तक की मांग की गई। आवास के लालच में ग्रामीणों को पैसे भी दे दिए। इसकी शिकायत की गई। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी है। वहीं ग्रामीणों ने इससे पहले जनपद पंचातय सीईओ से भी शिकायत कर कार्रवाई किए जाने की मांग की।

Read More : रोते हुए किसान का बेटा बोला- नहीं चाहिए एेसा बोनस जो नहीं बचा पाया मेरे अन्नदाता की जान

दादी का नाम जोडऩे पैसे की मांग
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ओमप्रकाश के दादा की मृत्यु हो गई, तो आवास के लिए दादी केजिया बाई के नाम को जोडऩे के लिए भी राशि की मांग किया जा रहा है। गांव के बुधारी व तारन से अंतिम किस्त जारी करने के लिए भी पैसे की मांग किया जा रहा है। सचिव द्वारा मनमानी करते हुए सभी हितग्राहियों से पांच हजार से 15 हजार रुपए तक वसूली किया जा रहा है। इससे गांव के लोग अधिक परेशान हो चुके हैं।