23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ex CM रमन सिंह के दामाद पुनीत गुप्ता को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत बरकरार, लेकिन..

डीकेएस घोटाले (DKS Scam) में आरोपी बनाए गए पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह (Raman Singh) के दामाद और पूर्व अधीक्षक डॉ. पुनीत गुप्ता (Dr Punit Gupta) को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने शुक्रवार को पुनीत गुप्ता की जमानत रद्द करने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए उनकी अग्रिम जमानत को बरकरार रखा है।

less than 1 minute read
Google source verification
DKS Scam

DKS Scam: SC seek answer from Ex CM Son-in-law Punit Gupta in 4 week

रायपुर. डीकेएस घोटाले (DKS Scam) में आरोपी बनाए गए पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह (Raman Singh) के दामाद और पूर्व अधीक्षक डॉ. पुनीत गुप्ता (Dr Punit Gupta) को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने शुक्रवार को पुनीत गुप्ता की जमानत रद्द करने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए उनकी अग्रिम जमानत को बरकरार रखा है।

वहीं पुलिस के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट को बताया, पुनीत गुप्ता जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। इस पर कोर्ट पुनीत गुप्ता से चार हफ्ते में जवाब मांगा है। इस मामले की 4 हफ्ते बाद फिर सुनवाई होगी। पुनीत गुप्ता की ओर से सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील राम जेठमलानी के बेटे महेश जेठमलानी ने पैरवी की।

गौरतलब है कि रायपुर के गोलबाजार थाने में डीकेएस के पूर्व अधीक्षक डॉ. पुनीत गुप्ता और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी, सरकारी राशि का गबन, जालसाजी आदि धाराओं के तहत अपराध दर्ज हुआ है। इस मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए डॉक्टर पुनीत गुप्ता ने हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत ले ली थी।

इसका विरोध करते हुए पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है और उनकी जमानत को खारिज करने की मांग की है। हाईप्रोफाइल मामला होने के कारण राज्य शासन ने कांग्रेस नेता सिंघवी को मामले की पैरवी के लिए नियुक्त किया है।