23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Fellowship Program: छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना, दूसरे बैच के लिए आवेदन शुरू, MBA की डिग्री का मौका

Chhatisgarh News: मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना के दूसरे बैच के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। युवाओं को प्रशासनिक कार्यों का अनुभव मिलने के साथ MBA की डिग्री हासिल करने का अवसर मिलेगा।

2 min read
Google source verification
Fellowship Program

: छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना (Photo Patrika)

Chhattisgarh CM Fellowship: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप मुख्यमंत्री सुशासन फैलोशिप के अंतर्गत एमबीए (पब्लिक पॉलिसी एंड गवर्नेस) 2026-28 बैच का ओरिएंटेशन एवं उद्घाटन कार्यक्रम आईआईएम रायपुर में किया गया। इससे राज्य के युवाओं को प्रशासनिक दक्षता, नीति-निर्माण और जनसेवा में नेतृत्वकारी भूमिका के लिए तैयार किया जा रहा है।

36 युवाओं को एमबीए की डिग्री

मुख्यमंत्री सुशासन फैलोशिप योजना के अंतर्गत राज्य के 19 जिलों से चयनित 36 प्रतिभाशाली युवाओं को एमबीए (पब्लिक पॉलिसी एंड गवर्नेस) की दो वर्षीय डिग्री प्रदान की जाएगी। चयनित फेलोज़ में अनुसूचित जनजाति वर्ग के 12 तथा अनुसूचित जाति वर्ग के 4 अभ्यर्थी शामिल है।

सुशासन केवल नीति नहीं, प्रभावी क्रियान्वयन भी

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुशासन एवं अभिसरण विभाग के सचिव राहुल भगत ने अपने संबोधन में कहा कि सुशासन केवल नीतियां बनाने तक सीमित नहीं है, चल्कि उनका प्रभावी क्रियान्वयन नागरिकों तक सेवाओं की समयबद्ध पहुंच और परिणामोन्मुखी प्रशासन भी उतना ही महत्वपूर्ण है। डिजिटल गवर्नेस और डेटा आधारित निर्णयों पर साझा किए अनुभव इस अवसर पर विशेष सचिव रजत बंसल एवं संयुक्त सचिव मयंक अग्रवाल ने विद्यार्थियों के साथ डिजिटल गवर्नेस, प्रशासनिक सुधार, नीति-निर्माण और डेटा आधारित निर्णयों से जुड़े अनुभव साझा किए तथा उन्हें राज्य के बिकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

युवाओं को मिलेगा प्रशासनिक अनुभव

मुख्यमंत्री सुशासन फैलोशिप का उद्देश्य केवल शैक्षणिक डिग्री प्रदान करना नहीं है, बल्कि युवाओं को शासन और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन से जोड़ना भी है। फेलोज़ को विभिन्न विभागों और जिलों में कार्य करने का अवसर मिलेगा, जहां वे प्रशासनिक प्रक्रियाओं, सार्वजनिक नीति और विकास कार्यक्रमों के व्यावहारिक पहलुओं को करीब से समझ सकेंगे।

सुशासन को मजबूत बनाने की पहल

राज्य सरकार का मानना है कि युवाओं की ऊर्जा, नवाचार और आधुनिक सोच को शासन व्यवस्था से जोड़कर सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। मुख्यमंत्री सुशासन फैलोशिप इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो प्रदेश के प्रतिभाशाली युवाओं को नेतृत्व, नीति-निर्माण और जनहितकारी प्रशासन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने का अवसर प्रदान कर रही है। इस कार्यक्रम के साथ मुख्यमंत्री सुशासन फैलोशिप के दूसरे बैच की औपचारिक शुरुआत हो गई है और चयनित युवा अगले दो वर्षों तक अध्ययन एवं प्रशासनिक प्रशिक्षण के माध्यम से प्रदेश के विकास में अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार होंगे।