
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Lok Sabha LoP Rahul Gandhi) के दौरे को लेकर तंज कसा। सीएम साय ने 21 जून को रायपुर में कहा कि कांग्रेस (Congress) पार्टी ने देश की जनता का भरोसा खो दिया है। राहुल गांधी जहां भी जाते हैं, वहां कांग्रेस का नतीजा पूरे देश ने देखा है। मुख्यमंत्री (CM Vishnu Deo Sai) ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी जनता ने उन्हें पांच साल के लिए जनादेश (People’s Mandate) दिया था, लेकिन उन पांच सालों में उन्होंने अपने वादे पूरे नहीं किए और लोगों को गुमराह किया। इसलिए 2023 के विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) में छत्तीसगढ़ की जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर कर दिया। बता दें कि राहुल गांधी रायपुर के अभनपुर में आयोजित कांग्रेस के संगठन सृजन (Sangathan Srijan) कार्यक्रम के लिए रविवार को आए थे।
यह भी पढ़ें : प्रसंगवश: बिजली तेरी यही कहानी, जब मन करे गुल-गुल रानी…