
छत्तीसगढ़ योग आयोग में संजय अग्रवाल को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ चिकित्सा शिक्षा (आयुष, AYUSH) विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार संजय अग्रवाल का कार्यकाल योग आयोग नियम-2017 की कंडिका-6 (3) के अनुसार अथवा आगामी आदेश पर्यन्त जो भी पहले हो, के लिए होगा। बता दें कि रूपनारायण सिन्हा का निधन होने से योग (Yoga) आयोग का अध्यक्ष पद रिक्त हो गया था।
सीएम विष्णु देव साय से 19 जून को राजधानी रायपुर (Raipur) स्थित मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने संजय अग्रवाल को छत्तीसगढ़ योग आयोग (Chhattisgarh Yog Aayog) के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
सीएम साय ने कहा कि योग भारत (India) की प्राचीन एवं गौरवशाली परंपरा का अभिन्न अंग है, जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने (CM Vishnu Deo Sai) प्रदेश में योग को जन-जन तक पहुंचाने तथा युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को योग से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।
मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष अग्रवाल (Sanjay Agrawal) के नेतृत्व में प्रदेश में योग के प्रचार-प्रसार, जनजागरूकता तथा स्वस्थ जीवनशैली (Life Style) को बढ़ावा देने के प्रयासों को नई गति मिलेगी। मुलाकात के दौरान योग के संवर्धन तथा प्रदेश में योग संबंधी गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने से संबंधित विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई।
संबंधित विषय:
Updated on:
20 Jun 2026 02:18 am
Published on:
20 Jun 2026 02:18 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
