डोंगरगढ़ स्टेशन में आने और जाने के लिए अलग मार्ग, चौड़ा फुट ओवरब्रिज, वाल पेंटिंग्स व म्यूरल्स में स्थानीय संस्कृति की झलक, आकर्षक कॉनकोर्स, वेटिंग हॉल में फर्नीचर्स, कोच एवं ट्रेन इंडिकेशन बोर्ड, आकर्षक पोर्च, पार्किंग्स की सुविधा, चौड़ा फुटपाथ, स्टेनलेस स्टील चेयर, अपग्रेडेड अनारक्षित टिकट और पैसेंजर रिज़र्वेशन सिस्टम, अंतर्राष्ट्रीय स्तर के साइनेज, स्टेशन परिसर में हाई मास्ट से प्रचूर लाइट , सीसीटीवी, बुजुर्ग, बच्चे एवं दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए 4 लिफ्ट एवं 2 एस्केलेटर, गार्डन व मनमोहक लैंड स्केपिंग, आधुनिकता व परंपरा को एक साथ प्रदर्शित करते फसाड जैसी सुविधाएं विकसित होंगी।