रायपुर

बिना ब्रश किए पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद या हानिकारक, जानिए क्या है पूरा सच

Drinking water without brushing: खाली पेट पानी पीने से सेहत बहुत अच्छी रहती है। लोग तंदुरुस्त रहते हैं। कई डॉक्टर्स भी खाली पेट बिना ब्रश किए पानी पीने को बिकुल सही मानते हैं और वे खुद भी ऐसा करते हैं। चलिए जानते हैं खाली पेट पानी पीने की क्या है हकीकत।

2 min read
Jan 31, 2023
बिना ब्रश किए पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद फ़ाइल फोटो

Drinking water without brushing: पानी हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए तो सभी चिकित्सक अच्छी हेल्थ(Health) के लिए खूब पानी के सेवन का परामर्श देते हैं। यह भी कहा जाता है कि बिना ब्रश किए पानी पीना चाहिए। यह शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन कई लोगों क यह भी मानना है कि बिना ब्रश पानी ( Water) पीने से मुंह की गंदगी शरीर के अंदर चली जाती है, जिससे सेहत को नुकसान होता है। यह सेहत के साथ खिलवाड़ है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आखिर इस बात की सच्चाई क्या है:

यह बिलकुल सच है कि खाली पेट(empty stomach) पानी पीने से सेहत बहुत अच्छी रहती है। लोग तंदुरुस्त रहते हैं। कई डॉक्टर्स(Doctors) भी खाली पेट बिना ब्रश किए पानी पीने को बिकुल सही मानते हैं और वे खुद भी ऐसा करते हैं। चलिए जानते हैं खाली पेट पानी पीने की क्या है हकीकत।

जानिए बिना ब्रश पानी पीने के क्या हैं फायदे
सुबह उठते ही सबसे पहले आपको बिना ब्रश किए पानी पीना चाहिए। अगर आप बिना ब्रश(Brush) किए पानी पीते हैं तो इसके और कई सारे फायदे हैं। ऐसे करने के पीछे की वजह यह है कि सुबह में खाली पेट पानी पीने से हमारे शरीर की इम्यूनिटी (immunity) मजबूत होती है। रात में जब हम सोते हैं तो नींद के दौरान मुंह में हजारो बैक्टीरिया बन जाते हैं। इसके बाद जब हम बिना ब्रश किए पानी पीते हैं तो इस दौरान ये बैक्टीरिया हमारे पेट में चले जाते हैं। ये बैक्टीरिया असल में इम्यूनिटी बढाने का काम करते हैं।

डाइजेशन को करता है बूस्ट
यह बैक्टीरिया ही हैं जो डाइजेशन(digestion) को बूस्ट करने का काम करते हैं। ऐसा करने से शरीर में अपच की समस्या नहीं होती है। साथ ही इसका एक और फायदा यह भी ही कि खाली पेट बिना ब्रश किए पानी पीने से हाई ब्लड प्रेशर(blood pressure)भी कम होने लगता है। इस वजह से आपको रोज उठते ही खाली पेट बिना ब्रश किए पानी पीना चाहिए। यह बहुत अच्छी और हेल्दी होती है इसलिए इसे अपनी आदत में शुमार कर लेनी चाहिए।

Published on:
31 Jan 2023 06:57 pm
Also Read
View All

अगली खबर