31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अगर पाना चाहते है घोड़े जैसी ताकत तो ये खबर जरूर पढ़े

अगर चने से दोगुनी ताकत चाहते हैं तो उसे अंकुरित होने के बाद खाएं। इसे आप अपने नाश्‍ते में शामिल कर सकते हैं। अंकुरित चने खाने से आपको भरपूर मात्रा में प्रोटीन और विटामिन मिलेगा। अं‍कुरित चने में कई पोषक तत्‍व बढ़ जाते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
02_1.jpg

अंकुरित चने को अगर नियमित रूप से लिया तो आपको इसके ढ़ेरों फायदे होंगे। बड़े बुजुर्ग लोग कहते है अगर घोड़े जैसी ताकत पाना चाहते है तो चने खाएं और यह बात सही भी है। प्रतिदिन अंकुरित चने के अनेकों फायदे होते है। तो चलिए जानते है अंकुरित चने के फायदे-काले चने सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। अंकुरित चने को अगर नियमित रूप से लिया तो आपको इसके ढ़ेरों फायदे होंगे। इसका प्रयोग किसी भी रूप में किया जाए, यह सेहतमंद ही होता है, लेकिन अंकुरित कर खाने पर आप इसके पोषक तत्वों का दुगुना लाभ उठा सकते हैं। काले चने फाइबर से भरे होते हैं। इसे भिगोकर खाना पेट के लिए बहुत लाभदायक होता है।

कब्‍ज दूर करे
अंकुरित चने में फाइबर की मात्रा बहुत होती है। सुबह-सुबह नाश्ते में अंकुरित चना खाने से कब्ज की शिकायत दूर होती है।

थकान दूर भगाए
थकान और आलस भी दूर भगाता है अंकुरित चने का सेवन। कहते भी हैं चने खाने से घोड़े जैसी ताकत मिलती है।

डायबिटीज में है फायदेमंद
डायबिटीज की समस्या में भी फायदेमंद है अंकुरित चना खाना। यह शरीर में शुगर की मात्रा को नियंत्रित रखता है। शुगर के मरीजों के लिए सुबह-सुबह खाली पेट इसका सेवन फायदेमंद होता है।

आयरन की कमी दूर करे
आयरन की कमी को भी पूरा करता है अंकुरित चना। ऐसे में गुड़ के साथ इसे खाना बहुत बेहतर होता है। अंकुरित चने खाने से शरीर को भी गर्माहट मिलती है।

कैसे करें सेवन
रात को चीनी मिट्टी के बर्तन में इसे भिगोकर रखें और सुबह इसे खाएं और साथ ही दूध भी पिएं। अंकुरित चने के साथ शहद मिलाकर पीने से भी पुरूषों की शारीरिक कमजोरी दूर होती है।