
इस नदी से रोज निकल रही एक लाश, नर्स और बच्ची के बाद मिली 1 लड़की की बॉडी
रायपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुरनगर में ईब नदी से रोज एक लाश निकल रही है। महिला नर्स और उसकी एक बेटी की लाश मिलने के बाद पुलिस ने शनिवार को एक और लड़की की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में नदी में तैरते हुए मिली। इसके साथ पुलिस ने एक स्कूटी भी बरामद किया है। युवती की पहचान 12 दिन पहले लापता हुई एक नर्स की बेटी के रूप में की गई। पुलिस अब सरगर्मी से इस मामले की जांच में जुट गई है..
ये है पूरा मामला
जशपुर के जोकबहला निवासी प्रेममनी तिर्की जो रनपुर स्वास्थ्य केंद्र में नर्स के पद पर पदस्थ थी। वह अपनी 3 बेटियों के साथ 22 जुलाई से लापता हो गई। इसी बीच कुनकुरी थाना क्षेत्र के ईब नदी में एक महिला का शव मिला। जिसकी पुलिस पहचान नहीं कर पाई। इसके दो दिन बाद तपकरा थाना क्षेत्र में एक और शव बरामद किया। एक के बाद एक शव मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
एक साथ तैरते मिली दो लाश
ईब नदी में दोनों शव की पहचान नहीं हो पाने के कारण यह साफ नहीं हो पा रहा था कि नदी में मिले शव नर्स और उसकी बेटी के ही है या फिर किसी और के। लेकिन ग्रामीण ये आशंका जता रहे हैं थे कि ये लाश नर्स की है। इसके बाद पुलिस को शुक्रवार को बगीचा एसडीओपी पद्मश्री तंवर की टीम ने नर्स के गांव में पंहुच कर उसके संबंध में पतासाजी करना शुरु कर दी।
फिर एक लड़की का शव बहते हुए पहुंचा गांव
पुलिस को सूचना मिली की ओरिजोर के ईब नदी में फिर एक युवती का शव नजर आ रहा है। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकालवा। जिसके बाद उसकी पहचान लापता नर्स की बड़ी बेटी इशाबेल तिर्की के रुप में हुई। शव की पहचान नर्स के पति अमित तिर्की के ने किया। इधर पुलिस ने अब तीसरी लाश मिलने से 4 लोगों के लापता होने मामला भी सुलझ लिया। वहीं, अभी एक और लाश लापता है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
ऐसा हो सकता है मामला
जोकबहला की नर्स प्रेममनी पिछले 11 दिनों से तीनों बेटियों के साथ बिना किसी को बताए लापता थी। उसकी बेटियां गांधी स्मारक स्कूल में पढ़ती थी। बड़ी लड़की ईशाबाला तिर्की 12 वीं, मंझली बेटी महक 9 वीं एवं सबसे छोटी बेटी आरजू तिर्की कक्षा 7 वीं में पढ़ती थी। ग्रामीणों की मानें तो नर्स घरेलू प्रताडऩा की शिकार थी।
बताया जाता है कि गुम होने से पहले जब पति पूरा खाना खा लिया था, उसके बाद नर्स अपनी तीनों बेटियों को एक ठेले में नाश्ता करवाने ले गई थी। जहां उसने बेटियों से कहा था कि अंतिम बार खा लिए रहो। उसके बाद वे पड़ोस के ही घर में रुके थे।
जहां उसने अपनी परेशानियां महिलाओं से साझा की थी। जिसके बाद से नर्स अपनी तीनों बेटियों के साथ लापता थी। नर्स के लापता होने के बाद ईब नदी में एक के बाद एक शव के मिलने से लोगों ने पूर्व में ही आशंका व्यक्त करना शुरू कर दिया था, कि ईब नदी में मिले शव नर्स और उसकी बेटी की है।
Published on:
05 Aug 2018 08:09 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
