
तीन ट्रकों में भीषण टक्कर, दो की ऐसे निकल गई जान, देखने वालों की कांप गई रूह
बलौदाबाजार. छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में भीषण सड़क हादसे में ट्रक ड्राइवर और हेल्पर की दर्दनाक मौत हो गई। डोंगरा मोड़ के पास तेज रफ्तार तीन ट्रक आपस में भिड़ गए। टक्कर इतना जोरदार था कि तीनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में ट्रक ड्राइवर और हेल्पर की मौत ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही हो गई। अन्य घायल बताए जा रहे हैं। हादसा बीती देर रात 2.30 बजे की बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार डोंगरा मोड़ के पास विशाखापट्टनम से लवन के रास्ते कोरबा की तरफ जा रही तीन ट्रक डोंगरीडीह के समीप एक वाहन को साइड देने के चक्कर में तीन ट्रक आपस में भिड़ गए। इसमें एक ट्रक लवन की तरफ जाने के लिए वाहन को रांग साइड से मोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि ट्रक क्रमांक सीजी 04 एमई 4724 के चालक ने स्पीड पर नियंत्रण खोने की वजह से सामने से चल रही ट्रक क्रमांक सीजी 04 एमई 9169 को देख नहीं पाया और सीधे जा घूसा। टक्कर इतनी जबरजस्त थी कि ट्रक का सामने का हिस्सा बुरी तरह से होकर क्षतिग्रस्त हो गया।
मौके पर ट्रक में बैठा चालक प्रदीप कुमार साहू 20 साल निवासी सिगरौली, मध्यप्रदेश और हेल्पर रामलू उम्र 36 साल निवासी विशाखापट्टनम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे में एक शख्स को खरोच तक नहीं आई हैं। दोनों के बीच में बैठा ही रह गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची लवन पुलिस प्रभारी मनोज प्रजापति की टीम ने जेसीबी की मदद से फंसे हुए शव को बाहर निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना इतना दर्दनाक था कि ट्रक का सामने वाला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। जिसमें दबने से ड्राइवर व हेल्पर की मौके पर मौत हो गई।
एक सप्ताह में तीसरी बड़ी दुर्घटना
आपको बता दें कि लवन के डोंगरीडीह के बीच एक सप्ताह में यह तीसरी सबसे बड़ी दुर्घटना सामने आई है। जो क्षेत्रवासियों के लिए चिंता का सबब बना हुआ है। भारी मालवाहक वाहन दूसरी रोड से टोल टेक्स बचाने के चक्कर में नेशनल हाइवे का उपयोग न कर इस रास्ते का उपयोग करते हैं। जिसकी वजह से ऐसा हादसा हो रहा है। नशा और रफ्तार भी दुघर्टना होने का प्रमुख कारण बन गया है।
बलौदाबाजार से गिधौरी मार्ग में जगह-जगह ढाबे खुल गए हैं। ढाबे होने की वजह से भारी वाहन चालक रात में शराब का सेवन कर अपनी गाड़ी को रफ्तार दे बैठते है जिससे कहीं न कहीं दुर्घटना घटने की संभावना बढ़ जाती है। वही क्षेत्र के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि भी इस गंभीर मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। आने वाले माह में होने वाले चुनाव पर भी जनप्रतिनिधियों की खामोशी जनता पर भारी न पड़ जाए।
Published on:
05 Aug 2018 06:52 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
