
jaipur
रायपुर। पंडरी आरटीओ कार्यालय के पास चल रहे चाइस सेंटर में अवैध रूप से बनाए गए जन्म मृत्यु प्रमाण पत्रों को रद्द कर दिया गया है। तकरीबन चार माह पहले खुलासा हुआ था कि नगर निगम के नाम का फर्जी यूजर आईडी तैयार कर 75 जन्म प्रमाण पत्र और एक मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया गया था। उप संचालक, जिला योजना एवं सांख्यिकीय ने बताया कि जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र जो कि अवैधानिक रूप से बनाया गया है। नगर निगम के अलावा जिला चिकित्सालय के नाम का भी फर्जी यूजर आईडी तैयार कर जन्म प्रमाण पत्र कुल 02 बनाया गया है। उन्होंने बताया कि कुल 77 जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जो कि अवैधानिक है, जिसे निरस्त किया जा चुका है।
दो लोगों को भेजा गया था जेल
चार माह पुलिस ने उक्त मामले में दो लोगों खिलाफ 420, 468 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया था। आरोपियों के पास से सात लैपटाप, मोबाइल फोन और पहले से तैयार फर्जी प्रमाण पत्र जब्त किए थे। नगर निगम के रजिस्ट्रार जन्म मृत्यु शाखा की ओर से छह अगस्त को रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। इसमें एक बालिका का फर्जी जन्म प्रमाण पत्र सामने आया जिसके बाद पूरे खेल का खुलासा हुआ था। आरोपी 10-10 हजार रुपये जन्म और मृत्यु सार्टिफिकेट बनाने के लेते थे।
इन प्रमाण पत्रों को किया गया रद्द
जन्म प्रमाण पत्र रजिस्ट्रेशन नंबर बी-2021-22-90942-000001 से बी-2021-22-90942-000075)
मृत्यु प्रमाण पत्र 2 (रजिस्ट्रेशन नंबर डी-2021-22-90942-000001)
जन्म प्रमाण पत्र (रजिस्ट्रेशन नंबर बी -2021-22-90201-000001 से बी-2021-22-90201-000002)
Published on:
05 Dec 2021 07:03 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
