रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सुपरस्टार पद्मश्री अनुज शर्मा सहित 449 हस्तियां रायपुर में 1 जून को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं। बीजेपी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। अनुज शर्मा ने कहा कि चुनाव लड़ने का फैसला पार्टी करेगी। प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। अनुज के बीजेपी प्रवेश पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि रमन सिंह के समय अनुज सीएम हाउस में बैठे रहते थे। अब बीजेपी में चले गए हैं तो क्या फर्क पड़ता है।