23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, रायपुर से बेंगलुरु के लिए सीधी फ्लाइट 5 से, लेकिन लखनऊ की सेवा होगी बंद

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, रायपुर से बेंगलुरु के लिए सीधी फ्लाइट 5 से, लेकिन लखनऊ की सेवा होगी बंद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 11 Jul 2018, 7:14 PM IST

raipur to bangluru flight

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, रायपुर से बेंगलुरु के लिए सीधी फ्लाइट 5 से, लेकिन लखनऊ की सेवा होगी बंद

रायपुर. इंडिगो एयरलाइंस ने रायपुर-लखनऊ फ्लाइट की बुकिंग 15 जुलाई से बंद करने की जानकारी दी है, वहीं रायपुर से बेंगलुरु के लिए 5 अगस्त से सीधी फ्लाइट की सौगात मिलेगी। रायपुर-लखनऊ फ्लाइट बंद होने के पीछे इंडिगो सूत्रों ने बताया कि 180 सीटर फ्लाइट में पिछले 2-3 महीनों से 30-40 सीट की ही बुकिंग हो रही थी।

इसकी वजह से इंडिगो ने फ्लाइट बंद करने के लिए डीजीसीए में आवेदन दिया था, जिसके बाद 15 जुलाई से फ्लाइट बंद करने का निर्णय लिया गया है। इसकी बुकिंग सिर्फ 14 जुलाई तक ली जा रही है। यात्रियों की आवाजाही के बावजूद फ्लाइट बंद करने के पीछ वजह से बारे में इंडिगो प्रबंधन ने लगातार यात्रियों की घटती संख्या को जिम्मेदार बताया।

प्रबंधन का कहना है कि लखनऊ के लिए उम्मीदों से कम बुकिंग मिल रही है,जिससे एयरलाइंस कंपनी को घाटा सहना पड़ रहा है। यह फ्लाइट दोबारा कब शुरू होगी। इसकी जानकारी प्रबंधन ने नहीं दी है।

उड़ान एक साल पहले ही बंद

28 दिसंबर 2017 को रायपुर से लखनऊ के लिए एकमात्र सीधी फ्लाइट की शुरूआत की गई थी। पहली बार उत्तरप्रदेश को जोडऩे वाली इस फ्लाइट की डिमांड अच्छी रही, लेकिन समर सीजन में यात्रियों की संख्या में काफी कमी आई, जिसकी वजह से प्रबंधन को यह निर्णय लेना पड़ा।

सातों दिन बेंगलुरु फ्लाइट

5 अगस्त से शुरू होने वाली बेंगलुरु के लिए सीधी फ्लाइट सातों दिन मिलेगी। मंगलवार को रायपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट सुबह 7.20 बजे उड़ान भरेगी, जबकि बाकि दिन यह फ्लाइट 10.20 बजे टेकऑफ होगी। बेंगलुरु के लिए यात्रियों को अब हैदराबाद से घूमकर नहीं जाना पड़ेगा। सीधी फ्लाइट होने से डेढ़ घंटे के भीतर यात्री बेंगलुरु पहुंचेंगे।

यात्री घटते ही बंद हो रही फ्लाइट

यात्रियों की संख्या घटते ही एयरलाइंस कंपनियां उड़ान बंद कर रही है। इससे पहले पुणे, रांची, इंदौर, भोपाल आदि शहरों की फ्लाइट बंद की जा चुकी है। कंपनियों का अनुबंध भी कुछ इस तरह से हो रहा है, जिसमें कंपनियों को इसका लाभ मिल रहा है ना कि यात्रियों को। इधर कंपनियों ने घाटा का सौदा का कारण बताते हुए उड़ान जारी रखने से मना कर दिया है।

रायपुर-जगदलपुर उड़ान 20 के बाद

रायपुर-जगदलपुर विमान सेवा का लाभ अब यात्रियों को 20 जुलाई के बाद मिल सकेगा। विमानन कंपनी के मुताबिक फ्लाइट में मेंटेनेंस की वजह से उड़ान रद्द किया है।