19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

त्योहारी सीजन में फ्लाइट रही फुल, 47000 यात्रियों ने किया आवागमन

मुंबई के लिए नई फ्लाइट के शुरू होने से यात्रियों को मिलेगी कुछ राहत

2 min read
Google source verification
rpr_airport.jpg

दीपावली त्योहार के दौरान यात्रियों के आवागमन के चलते औसतन सभी फ्लाइट फुल रही। एयरपोर्ट अथॉरिटी से मिली जानकारी के अनुसार 3 से 9 अक्टूबर के बीच 45618 लोगों ने यात्री की। वहीं 10 से 16 अक्टूबर के बीच 46173 और 17 से 26 अक्टूबर के बीच करीब 47000 यात्रियों द्वारा आवागमन किया गया। इसमें सबसे ज्यादा मुंबई, दिल्ली, कोलकाता के यात्री शामिल है।

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के डायरेक्टर प्रवीण जैन ने बताया कि सामान्य दिनों की अपेक्षा त्योहारी सीजन में यात्रा करने वालों की संख्या में इजाफा होता है। मुंबई के लिए 30 अक्टूबर से इंडिगो की नई फ्लाइट शुरू होने के बाद इस मार्ग पर यात्रियों को कुछ राहत मिलेगी। बता दें कि त्योहारी सीजन को देखते हुए अक्टूबर में सभी विमानों में फेयर बढ़ गया है। टिकटों की जबरदस्त डिमांड के चलते अगस्त की अपेक्षा अक्टूबर 2022 में किराया 20 से 25 फीसदी तक बढ़ गया है।

40 फ्लाइटों का संचालन
माना स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से रोजाना विभिन्न शहरों के लिए 40 फ्लाइटों का संचालन किया जाता है। इसके जरिए रोजाना औसतन 5500 यात्री आवागमन करते है। व्यास ट्रैवल्स के संचालक ने बताया कि दीपावली त्योहारों और नववर्ष के पहले यात्रियों की संख्या में इजाफा होता है। इसके बाद फरवरी महीने में परीक्षाओं के शुरू होने और कामकाज सामान्य होने पर किराए में कुछ कमी आने से यात्रियों को राहत मिलती है।

सुविधाओं में इजाफा
एयरपोर्ट में यात्रियों के लिए तीसरे एयरोब्रिज को शुरू कर दिया गया है। वहीं 43 मीटर उंचे नए एटीसी टावर से विमानों का संचालन किया जा रहा है। एयरपोर्ट की इमारत सोलर बिजली से रौशन हो रही है। साथ ही रनवे के बीच से जाने वाले रास्ते को बंद करने के बाद हवाई पट्टी को भी बढ़ाया गया है। बता दें कि स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से अंतराष्ट्रीय उड़ान शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र भी लिखा है। इसके शुरू होने के बाद रायपुर से विदेश यात्रा के लिए जाने वाले यात्रियों को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और हैदराबाद से कनेक्टिंग फ्लाइट के लिए नहीं जाना पड़ेगा। वह यहां से सीधे उड़ान भर सकेंगे।